देश

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25: NDMC को मिला सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) शहरी स्वच्छता और सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता में अपनी नई उपलब्धि की घोषणा करते हुए गर्व महसूस करती है. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को आयोजित प्रतिष्ठित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा एनडीएमसी को ‘सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया.

एनडीएमसी की ओर से यह पुरस्कार दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा और एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया. एनडीएमसी को सुपर स्वच्छ लीग शहर घोषित किया गया है, जो 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में विश्व स्तरीय स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और हरित पहल प्रदान करने में इसकी अटूट प्रतिबद्धता, नवाचार और नेतृत्व को मान्यता देता है.

यह उल्लेखनीय उपलब्धि एनडीएमसी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और परिषद सदस्यों के दूरदर्शी नेतृत्व, स्वच्छता सेवकों, स्वच्छता और बागवानी टीमों, इंजीनियर्स विंग, पीएमयू विशेषज्ञों, योजनाकारों के अथक समर्पण और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के कारण संभव हुई है.


ये भी पढ़ें: स्वच्छ भारत सर्वेक्षण: यूपी की राजधानी Lucknow देश में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर, मंत्री, मेयर, नगर आयुक्त को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार


एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह पुरस्कार स्वच्छता, सेवा मानकों और नागरिक उत्कृष्टता में मानक स्थापित करने के एनडीएमसी के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है. मैं अपने कर्मचारियों, विशेषकर सफाई सेवकों को बधाई देता हूं, जिनकी अथक मेहनत से हमें यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है. आइए, हम एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ नई दिल्ली के लिए प्रयास करते रहें.”

दिल्ली के निवासियों का आने वालों हार्दिक धन्यवाद

NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने भी 50 हजार और 3 लाख की श्रेणी में नई दिल्ली को सबसे स्वच्छ राजधानी बनाने में सहयोग के लिए निवासियों और यहां आने वालों का हार्दिक धन्यवाद किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस सम्मान को प्राप्त करने में समुदाय की सहयोगात्मक भावना महत्वपूर्ण रही है.

एनडीएमसी एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ नई दिल्ली के अपने दृष्टिकोण की प्राप्ति के लिए स्वच्छता को बनाए रखने और बढ़ाने, हरित आवरण में सुधार लाने और अत्याधुनिक स्वच्छता तकनीकों को अपनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है.

कुलजीत सिंह चहल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता आज एक आंदोलन बन गया है. रंग अनेक हैं, लेकिन विजन और मिशन एक विकसित भारत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत.

विकसित दिल्ली और विकसित एनडीएमसी. यह सम्मान एक दिन की मेहनत का नतीजा नहीं है, बल्कि यह एक टीम की जीत है. सीएम रेखा गुप्ता समेत भी लोग एक टीम में बात करते हैं कि किस तरह से दिल्ली स्वच्छ हो.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

33 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago