देश

आतंकी हमले से दहला सिडनी, पीएम मोदी ने दुख जताते हुए दोहराई जीरो टॉलरेंस की प्रतिबद्धता

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुक्का का त्योहार मना रहे यहूदी समुदाय के लोगों पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इस घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीड़ित परिवारों के लिए दुख जताया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति की प्रतिबद्धता दोहराई.

भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ एकजुटता से खड़ा

पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए भारत की जनता की ओर से उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में भारत ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ पूरी तरह से एकजुटता से खड़ा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर आज हुए भयावह आतंकवादी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं. इस हमले में यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया था. भारत की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. भारत आतंकवाद के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं रखता और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है.”

आतंकी हमले की हम कड़ी निंदा संवेदनाएं

इसके अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हनुक्का सेलिब्रेशन पर हुए आतंकी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.”

घटना सिडनी के समयानुसार शाम करीब 6:30-6:45 बजे हुई, जब बीच पर सैकड़ों लोग मौजूद थे. यह मास शूटिंग हनुक्का (यहूदी त्योहार) के पहले दिन आयोजित ‘चानुका बाय द सी’ इवेंट के दौरान हुई. हनुक्का का त्योहार आठ दिनों तक मनाया जाता है.

चश्मदीदों के मुताबिक काले कपड़े में दो लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की. 12 से 50 राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी गईं. पुलिस ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया.

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनी को किया नजरअंदाज

वहीं इजरायल के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने इस हमले पर दुख जताते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर चेतावनी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने लिखा, “सिडनी में हमारे यहूदी भाई-बहनों के लिए हमारी संवेदना है, जिन पर बुरे आतंकवादियों ने तब हमला किया जब वे मोमबत्ती जलाने गए थे.”

उन्होंने कहा, “हमने बार-बार ऑस्ट्रेलियाई सरकार से कार्रवाई करने और ऑस्ट्रेलियाई समाज में फैली यहूदी-विरोधी भावना की बड़ी लहर के खिलाफ लड़ने की अपील की है. इस भयानक समय में हमारी दुआएं सिडनी के यहूदी समुदाय और पूरे ऑस्ट्रेलियाई यहूदी समुदाय के साथ हैं.”

इसके अलावा विदेश मंत्री गिदोन सार ने हमले को लेकर एक्स पर लिखा, “मैं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुक्का इवेंट में हुए जानलेवा हमले से हैरान हूं. यह पिछले दो सालों में ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर यहूदी-विरोधी हिंसा का नतीजा है.”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ रैली पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का वार, बोले- कांग्रेस ने 60 साल कैसे सरकार चलाई?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

15 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

41 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

50 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago