प्रतीकात्मक फोटो.
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के एक निजी स्कूल में 13 वर्षीय दलित लड़की को पीरियड्स की वजह से क्लास से बाहर कर देने का मामला सामने आया है. पीरियड्स के कारण लड़की को क्लास से बाहर सीढ़ियों पर बैठ कर परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया. अब इस मामले में जांच की जा रही है. जिला स्कूल शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि सेंगुट्टईपलायम गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल को इस घटना के लिए निलंबित कर दिया गया है.
वहीं लड़की की मां द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में उसे सीढ़ियों पर परीक्षा देते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो को बुधवार (9 अप्रैल) को सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया गया. वीडियो में दिख रही लड़की अरुणथथियार समुदाय से आती है. वह बताती हैं कि उसके टीचर ने प्रिंसिपल को यह बताया कि वह यौवन प्राप्त कर चुकी है. जिसके बाद उसे क्लास में प्रवेश करने से रोक दिया गया.
वीडियो में उसकी मां पीछे में पूछती हुई सुनाई देती है, “अगर किसी को पीरियड्स होता है, तो क्या इसका मतलब यह है कि वह क्लास के अंदर बैठकर अपनी परीक्षा नहीं दे सकती?” क्या उन्हें सड़क पर बैठकर लिखना चाहिए?”
मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने जांच जारी रहने तक प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया. स्कूल शिक्षा विभाग और पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि लड़की की मां ने केवल इसलिए परीक्षा देने के लिए अलग व्यवस्था करने का अनुरोध किया था क्योंकि यह उसका पहला पीरियड था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मां को स्कूल की इस व्यवस्था के बारे में पता था. आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता को 5 अप्रैल को पीरियड्स शुरू हुआ. उसे 7 अप्रैल को विज्ञान की परीक्षा और 9 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सीढ़ियों पर बैठाकर देनी पड़ी. जबकि स्कूल का कहना है कि यह निर्णय मां की पसंद के आधार पर लिया गया था, लेकिन मां को अपनी बेटी को बिना डेस्क के परीक्षा देते देखकर बुरा लगा. हमने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जांच के समानांतर एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
ये भी पढ़ें: दिल और फैन; दोनों हो गए रिपेयर! इलेक्ट्रीशियन से हुआ प्यार, रचाई शादी
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…