Thalapathy Vijay
Thalapathy Vijay CM Race: तमिलनाडु की राजनीति में सूर्य की तरह चमके थलपति विजय के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है. उन्हें वामदलों ने समर्थन देने का फैसला किया है. विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है. हालांकि इसमें विजय ने दो सीटों पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी. अब उन्हें एक सीट को छोड़ना होगा.
अब तक ये कयास लगाये जा रहे थे कि विजय को रोकने के लिए सूबे की दोनों प्रमुख पार्टियां DMK और AIADMK एक साथ आ सकती हैं, पर अब उन्हें बहुमत का जादूई आंकड़ा मिल चुका है. थलपति विजय को कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), CPM और VCK ने समर्थन दिया है.
234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 है. विजय के पास 108 विधानसभा सीटे हैं, लेकिन दो सीटों पर चुनाव लड़ने की वजह से विजय को एक सीट छोड़नी पड़ेगी. वहीं कांग्रेस अपने 5 विधायकों के साथ विजय को समर्थन देने का ऐलान किया है. इसतरह विजय के पास कुल समर्थन सीटों का आंकड़ा 113 पहुंच गया. अब सीपीआई के दो विधायक, सीपीएम के दो विधायक और VCK के भी दो विधायकों ने विजय को समर्थन देने का ऐलान किया है. ऐसे में अब विजय के पास कुल आंकड़ा 119 पहुंच गया है. जो कि बहुमत के आंकड़े से 1 सीट ज्यादा है.
बता दें कि, इससे पहले अभिनेता से नेता बने एक्टर विजय ने दो बार राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था. राज्यपाल का कहना था कि वो पहले 118 विधायकों के समर्थन का हस्ताक्षर लेकर वापस आएं.
ये भी पढ़ें- कांग्रेस में उठे राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल! भड़के मणिशंकर अय्यर ने क्यों दिलाई नेहरू-गांधी की याद?
टीवीके के उप महासचिव सीटी निर्मल कुमार ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण राज्यपाल को उनके नेता को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वे अभी एक दिन और इंतजार करेंगे और उम्मीद है कि राज्यपाल नियमों के अनुसार फैसला लेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…
Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…