देश

अस्पताल में डिलीवरी और 1 ग्राम सोना मुफ्त! जानिए CM जोसेफ विजय की ‘थायमामन थंगा मोथिरम’ योजना

Tamil Nadu News: तमिलनाडु सरकार राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ‘थायमामन थंगा मोथिरम’ योजना शुरू करने जा रही है. 28 सितंबर से लागू होने वाली इस योजना के तहत 22 जून 2026 के बाद सरकारी अस्पतालों में जन्मे प्रत्येक नवजात को 1 ग्राम सोने का छल्ला दिया जाएगा. योजना के पहले चरण के लिए 1,28,000 सुरक्षित पैकेज्ड सोने के छल्ले (यूनिक सीरियल नंबर के साथ) खरीदे जा चुके हैं.

इसका लाभ तमिलनाडु की उन स्थायी निवासी माताओं को मिलेगा जिनका PICME और RCH ID पंजीकरण पूरा है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य तमिल सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान करने के साथ-साथ संस्थागत (अस्पताल) प्रसव को बढ़ावा देना और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता का भरोसा मजबूत करना है.

नवजात बच्चों के लिए सोने के छल्ले की सौगात

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ‘थायमामन थंगा मोथिरम’ योजना की शुरुआत करेंगे. योजना के तहत 22 जून 2026 से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को एक ग्राम वजन का सोने का छल्ला दिया जाएगा.

मातृ एवं शिशु कल्याण को प्राथमिक आधार

योजना के शुभारंभ और क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक हुई.

तमिलनाडु सरकार के अनुसार, राज्य में मातृ एवं शिशु कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है. गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता, मुफ्त प्रसव और नवजात देखभाल, आपातकालीन प्रसूति सेवाएं, पोषण, प्रसव योजना और प्रेग्नेंसी एंड चाइल्ड ट्रैकिंग इवैल्यूएशन सॉफ्टवेयर जैसी कई योजनाएं लागू की गई हैं.

तमिल संस्कृति और सरकारी सेवाओं पर विश्वास का संगम

सरकार ने बताया कि तमिल संस्कृति और परंपरा में ‘थायमामन सीर’ की परंपरा को ध्यान में रखते हुए तथा सरकारी चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य सेवाओं में लोगों का विश्वास और मजबूत करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की जा रही है. इसके लिए 23 जून 2026 को शासनादेश जारी किया गया था.

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में हर साल करीब 7.80 लाख बच्चों का जन्म होता है. इनमें 99.9 प्रतिशत प्रसव अस्पतालों में होते हैं. करीब 4.20 लाख यानी 53 प्रतिशत प्रसव सरकारी अस्पतालों में होते हैं.

योजना के मानक: यूनिक सीरियल नंबर व विशेष पैकेजिंग

योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को एक ग्राम वजन का सोने का छल्ला दिया जाएगा. प्रत्येक छल्ले पर यूनिक सीरियल नंबर होगा और इन्हें छेड़छाड़-रोधी पैकेजिंग में रखा जाएगा. योजना के लिए पहले चरण में 1,28,000 सोने के छल्ले खरीदे जा चुके हैं.

इस योजना का लाभ तमिलनाडु की स्थायी निवासी माताओं को मिलेगा. इसके लिए उनका पीआईसीएमई में पंजीकरण और आरसीएच आईडी प्राप्त होना अनिवार्य होगा.

28 सितंबर से वितरण और डिस्चार्ज के समय उपहार

सरकार के मुताबिक, 22 जून 2026 से 28 सितंबर 2026 तक सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए 28 सितंबर से 107 हब के माध्यम से प्रतिदिन 100 बच्चों को सोने के छल्ले वितरित करने की व्यवस्था की गई है. योजना के शुभारंभ के बाद सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को अस्पताल से छुट्टी के समय ही सोने का छल्ला दिया जाएगा.

सरकार का कहना है कि इस योजना से सरकारी चिकित्सा सेवाओं में लोगों का विश्वास बढ़ने के साथ सुरक्षित संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन मिलेगा और मातृ एवं शिशु सुरक्षा को मजबूती मिलेगी.

समीक्षा बैठक में प्रमुख मंत्रियों और अधिकारियों की मौजूदगी

समीक्षा बैठक में चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अरुणराज, मुख्य सचिव डॉ. एम. साईकुमार, डीजीपी महेश कुमार अग्रवाल, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. थारेस अहमद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. अनीश शेखर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें-‘नीरज कुमार ने हमेशा मेरा विरोध किया…’; अनंत सिंह का बड़ा हमला, निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देकर बढ़ाई जेडीयू की मुश्किलें

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा; सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाली, AAIB जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…

7 minutes ago

‘कथा रोकेंगे तो नमाज और चर्च की प्रार्थना भी रोकेंगे…’, धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव को दिया न्योता

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव को अपनी कथा…

26 minutes ago

छाले पड़ें या थम जाएं कदम, नहीं टूटेगी आस्था! अयोध्या में शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा

Ayodhya Parikrama: अयोध्या में मंगलवार रात 1:21 बजे 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ. मुहूर्त…

1 hour ago

मथुरा विवाद: क्या रद्द होगा 1968 का समझौता? इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को सुनाएगा फैसला

Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को…

2 hours ago

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

2 hours ago