देश

‘दूसरी शादी करेंगे आप?’…सवाल सुनते ही सन्न रह गए ‘तेजू भैया’, छलका दर्द!

बिहार की राजनीति के सबसे अतरंगी और बेबाक नेता, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं. दरअसल रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी पर्सनल और रियल साइड दिखाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे तेज प्रताप का एक अपकमिंग प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस प्रोमो में जब एंकर शुभांकर मिश्रा ने उनसे उनकी दूसरी शादी को लेकर सीधा सवाल दागा, तो तेज प्रताप पूरी तरह खामोश हो गए और सिर नीचे करके सोचने लगे. परिवार से दूर होने और शादीशुदा जिंदगी में मिले दुखों के बीच अब हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या तेज प्रताप फिर से अपना घर बसाएंगे?

सवाल सुन सन्न रह गए तेज प्रताप(Tej Pratap Yadav on Second Marriage)

शो के नए प्रोमो में जब उनसे पूछा गया कि “क्या आप जीवन में फिर से शादी करना चाहेंगे?” तो तेज प्रताप अचानक शांत हो गए. कुछ सेकंड के सन्नाटे और झुकी नजरों के बाद उन्होंने अपनी भावनाओं पर काबू पाया. हालांकि, प्रोमो को सस्पेंस पर छोड़ दिया गया है और उनके पूरे जवाब का खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा. लेकिन तेज प्रताप ने यह जरूर कहा कि उन्हें जिंदगी में किसी भी बात का अफसोस नहीं है और वे अपनी लाइफ के किसी भी पुराने पन्ने पर लौटकर उसे बदलना नहीं चाहते. जो होना था, वह हो चुका है.

कैमरे के सामने छलके आंसू

बता दें ‘भोजपुरी बवाल’ शो में तेज प्रताप की एक अलग ही संवेदनशील साइड देखने को मिल रही है. शो के दौरान लालू परिवार से अलग होने का उनका दर्द साफ छलक पड़ा. उन्होंने कबूला कि पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव से दूर रहने का गम उन्हें अंदर ही अंदर सताता है. पारिवारिक विवादों और निष्कासन के बाद जिस तरह से वे अकेले पड़े हैं, उसकी टीस उनकी बातों में साफ झलक रही है.

यह भी पढ़ें: रांची में बड़ा दिन! 17वें दिन क्यों भड़के छात्र? जानिए 5 घंटे की बैठक में कहां फंसा पेंच, आज होगा ‘विधानसभा कूच’

कोर्ट में चल रहा तलाक का केस

तेज प्रताप की पर्सनल लाइफ की बात करें तो मई 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बहुत ही शाही और भव्य शादी हुई थी. लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं और पारिवारिक क्लेश सरेआम आ गया. इसके बाद दोनों अलग रहने लगे और मामला अदालत तक पहुंच गया. फिलहाल ऐश्वर्या संग उनके तलाक का केस अभी भी कोर्ट में पेंडिंग है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

6 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

10 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

23 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

27 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

52 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

55 minutes ago