देश

‘ये महिलाओं से पैर धुलवाते हैं…’ तेजस्वी यादव का केंद्र और RSS पर बड़ा हमला

Tejashwi Yadav On Women Reservation Bill: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने के बाद केंद्र सरकार और RSS को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि सरकार इस बिल को एक सोची-समझी साजिश के तहत सदन के पटल पर लाई थी. इसके पीछे उनकी कोई नेक मंशा नहीं थी.

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि महिलाओं के हितों में हमलोग खड़े होते हैं. सत्ता पक्ष एक तरफ बिल लाकर महिला हितों की बात करता है तो दूसरी तरफ ये महिलाओं से पैर धुलवाते हैं. ये उनका दोहरा चरित्र को दिखाता है.

बिल की टाइमिंग पर उठाये सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने इस बिल की टाइमिंग पर भी सवाल खड़े कर दिये. उन्होंने कहा कि इस बिल को तभी लाया गया जब 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं. सरकार को पता था कि उनके पास बहुमत नहीं है और यह बिल पास नहीं हो पायेगा. फिर भी उन्होंने इसे लाया. उनकी इस बिल को पास कराने की मंशा नहीं थी, बल्कि वो इसे एक हथियार के तौर पर आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल करना चाहते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने जानबूझकर ये परिस्थितियां पैदा कीं, ताकि इसके बहाने वो विपक्ष को घेर सकें.

परिसीमन थी केंद्र की असली मंशा

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की असली मंशा परिसीमन थी. लेकिन वह योजना विफल हो गई. ये लोग लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर सत्ता पर अपना नियंत्रण बढ़ाना चाहते थे. भाजपा से बड़ा महिला विरोधी कोई नहीं है. अब पांच राज्यों की जनता इन्हें चुनावों में अपना जवाब देगी.

ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz में ईरान की मनमानी! समंदर से गुजरते जहाजों पर कर रहा गोलाबारी, भारतीय जहाज का भी रास्ता रोका

तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की नजरों में धूल झोकने के लिए ही इस तरह के पैंतरे अपना रही है. बीजेपी बाबा साहब के संविधान को बदलने की फिराक में है. इसे विपक्ष किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी. उन्होंने सवाल उठाते हुए केंद्र से पूछा कि अगर सच में उन्हें महिलाओं की चिंता है तो फिर ओबीसी महिलाओं की हकमारी क्यों की जा रही है?

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago