देश

‘Heatwave’ का कहर: तेलंगाना 16 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR जल रहा आसमान, UP के 60 जिलों में रेड अलर्ट

Heatwave Alert: पूरा देश इस वक्त भयंकर गर्मी और झुलसा देने वाली लू (Heatwave) की चपेट में है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर दक्षिण भारत तक आसमान से आग बरस रही है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिसने जानलेवा रूप ले लिया है. वहीं, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम विभाग (IMD) ने हाई अलर्ट जारी कर लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है.

तेलंगाना में लू ने ली 16 की जान (telangana heatwave alert)

तेलंगाना के 7 जिलों में हीटस्ट्रोक (लू) लगने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हालात बेकाबू होते देख राज्य के राजस्व, आवास और सूचना व जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन समीक्षा बैठक (Emergency Review Meeting) की. तेलंगाना सरकार ने लू से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को ₹4 लाख की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) देने की घोषणा की है.

प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. लोगों से अपील की गई है कि वे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बहुत जरूरी न होने पर घर से बाहर बिल्कुल न निकलें. मंत्री ने गांवों और कस्बों में पक्षियों और जानवरों के लिए भी पानी की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

यूपी के 60+ जिलों में अलर्ट (imd heatwave alert)

दक्षिण के साथ-साथ उत्तर भारत में भी लू का सितम जारी है. दिल्ली-NCR और राजस्थान में हीटवेव का ‘येलो अलर्ट’ है, तो वहीं उत्तर प्रदेश के 60 से ज्यादा जिलों में लू का ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट घोषित कर दिया गया है. यूपी के बांदा, प्रयागराज, और झांसी जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है.

ये भी पढ़ें: राहत की ‘महा-डील’: यूरेनियम छोड़ने को राजी हुआ ईरान? NYT ने और भी बहुत कुछ छापा

गर्मी के इस रौद्र रूप को देखते हुए यूपी के कई शहरों में एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ पर रखा है ताकि हीटस्ट्रोक के मरीजों का तुरंत इलाज किया जा सके.

26 मई तक राहत की कोई उम्मीद नहीं (delhi heatwave alert)

ठंडे माने जाने वाले जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी इस बार गर्मी अपना सितम ढा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि तेलंगाना के हैदराबाद, रंगारेड्डी, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा समेत देश के कई हिस्सों में 26 मई तक भीषण हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. ऐसे में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की सलाह है कि खुद को हाइड्रेटेड रखें, ठंडे तरल पदार्थों का सेवन करें और कड़ी धूप से हर हाल में अपना बचाव करें.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

23 minutes ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

41 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

1 hour ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

2 hours ago