देश

दिल्ली में सार्वजनिक सम्पत्ति से बैनर और पोस्टर हटाने के अभियान ने पकड़ा जोर, अब तक 53 FIR दर्ज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर पूरे दिल्ली में सार्वजनिक सम्पत्ति से बैनर और पोस्टर हटाने के अभियान ने जोर पकड़ लिया है. यह अभियान दिल्ली के हर कोने को स्वच्छ और सुंदर बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है. पदभार संभालने के पहले दिन से ही मुख्यमंत्री दिल्ली को स्वच्छ, आधुनिक और विश्वस्तरीय राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो की दीवारों और संरचनाओं को पोस्टर, बैनर और ग्रैफिटी से नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

बता दें की राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सार्वजनिक संपत्तियों पर बैनर और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एंटी-डिफेसमेंट एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो ने अब तक 53 व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों के साथ एफआईआर दर्ज की है. दिल्ली मेट्रो के द्वारा अब तक 327 स्थानों से अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर और बैनर हटाए जा चुके हैं. यह अभियान राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और गरिमामयी स्वरूप देने की दिशा में एक अहम कदम है.

दिल्ली मेट्रो के द्वारा जारी की गईं जानकारी के अनुसार, मेट्रो की दीवारों पर अनधिकृत पोस्टर और ग्रैफिटी हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है. इस कार्य में शामिल होने वाले ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों को तुरंत साफ करें और दीवारों को उनकी मूल स्थिति में लाएं. इसके अतिरिक्त दिल्ली मेट्रो द्वारा जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एंटी डिफेसमेंट एक्ट,2007 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

दिल्ली मेट्रो ने एक विशेष निगरानी टीम का किया गठन

इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने एक विशेष निगरानी टीम का गठन किया है, जो मेट्रो स्टेशनों और अन्य संरचनाओं पर नजर रख रही हैं. दिल्ली मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 327 स्थानों से बैनर और पोस्टर हटाने का कार्य किया गया है. दिल्ली मेट्रो ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सफाई के बाद मेट्रो की दीवारों को विशेष एंटी-कार्बोनेशन पेंट से रंगा जाएगा, ताकि भविष्य में नुकसान को कम किया जा सके. इसके साथ ही, कुछ स्टेशनों पर दीवारों को आकर्षक डिजाइनों से सजाने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि मेट्रो का सौंदर्य और बढ़े.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो हमारी राजधानी की शान है. इसे स्वच्छ और सुंदर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. दिल्ली मेट्रो द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल मेट्रो की सुंदरता को बनाए रखेगा, बल्कि लोगों में जागरूकता भी लाएगा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है.

अब इन मामलों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक सम्पत्तियों पर अवैध पोस्टर और बैनर लगाने, कचरा और मलबा फैलाने के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. हर विभाग, हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को लेकर जवाबदेह होगा और समन्वय के साथ दिल्ली को स्वच्छ व सुंदर बनाने का यह अभियान पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाएगा. पीडब्लूडी, नगर निगम, एनडीएमसी  और अन्य विभागों के अधिकारी अब यह नहीं कह सकेंगे कि यह किसी दूसरे विभाग का काम है. अब हर स्तर पर साझा जिम्मेदारी तय की गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली मेट्रो न केवल एक परिवहन का साधन हो, बल्कि एक ऐसी जगह भी हो जहां लोग सुंदरता और स्वच्छता का अनुभव करें. इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही हैं.मुख्यमंत्री ने दिल्ली के नागरिकों से अपील की है कि वे मेट्रो की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं और इस अभियान में सरकार का सहयोग करें.

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली हम सबकी है, और इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हमारी साझा जिम्मेदारी है. और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी.”


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे बोले- तीसरी भाषा को लेकर अभिभावकों पर छोड़ा फैसला


-भारत एक्सप्रेस

कृष्ण मोहन शर्मा, एडिटर, नेशनल अफेयर्स

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

40 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

2 hours ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago