Deputation : वर्ष 2005 बैच के सिक्किम केडर के IAS अधिकारी आंजनेय सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति केंद्र सरकार ने 7वीं बार बढ़ा दी है. अब आनंजनेय सिंह अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश में कार्यरत रहेंगे. अभी हाल में ही वह मुरादाबाद के मंडलायुक्त थे और वह अपना चार्ज जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज सिंह को देकर रिलीव भी हो गए थे. अब उम्मीद की जा रही है कि यूपी सरकार फिर से उन्हें मुरादाबाद के मंडलायुक्त पद पर नियुक्त होंगे.
आनजनेय सिंह रामपुर के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं और समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने उन पर काफी अभद्र टिप्पणी भी की थी. इसी पद पर रहते हुए आंजनेय सिंह आजम खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा में आए और उनके कार्यकाल में आजम खान और उनके करीबियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए. वह योगी सरकार के काफी लोकप्रिय अधिकारी माने जाते हैं.
IAS आंजनेय सिंह को वर्ष 2021 में रामपुर के जिलाधिकारी पद से प्रमोशन देकर मुरादाबाद के मंडलायुक्त पद पर तैनात किया गया था तब से वह लगातार इसी पद पर थे. मंडलायुक्त मुरादाबाद के कार्यक्षेत्र में रामपुर जनपद भी आता है. इनकी प्रतिनियुक्ति (Deputation ) 14 अगस्त 2025 को समाप्त हो गई थी और इसके बाद इन्होंने मुरादाबाद मंडलायुक्त का चार्ज जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज सिंह को सौंप दिया था और रिलीव होने के बाद 60 दिन की लीव पर भी चले गए थे. अंतरराज्यीय नियुक्ति पर रिलीव होने के बाद IAS अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर 60 दिन की लीव दी जाती है.
आंजनेय वर्ष 2005 में अखिलेश यादव सरकार के समय सिक्किम से यूपी प्रतिनियुक्ति पर आए थे. सिक्किम से प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अहम भूमिका थी.
उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से आंजनेय सिंह की प्रतिनियुक्ति (Deputation) के लिए जुलाई 2025 में ही अनुरोध किया था लेकिन इसको नहीं बढ़ाया गया. आखिरकार आंजनेय सिंह रिलीव भी हो गए. अब यह कयास लगाए जा रहे थे कि 60 दिन की आधिकारिक लीव के बाद वह सिक्किम केडर वापस जाएंगे.
योगी सरकार लगातार आंजनेय सिंह की प्रतिनियुक्ति के लिए केंद्र सरकार से निवेदन कर रही थी जिसे आखिरकार मान लिया गया और आंजनेय सिंह का यूपी में 1वर्ष के और कार्यकाल का रास्ता साफ हो गया. इस प्रतिनियुक्ति विस्तार को आजम खान पर लगातार कड़ी कार्यवाही और न्यायप्रिय शैली के ईनाम के रूप में देखा जा रहा हैं.
–भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…