देश

वाराणसी में कांवड़ यात्रा के दौरान किये गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2000 सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है. इसके चलते वाराणसी के विश्व विख्यात काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. पुलिस-प्रशासन कांवड़ियों की सुविधा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में जुटा हुआ है.

कांवड़ मार्गों का किया गया निरीक्षण

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया है. जिन मार्गों पर साफ-सफाई की जरूरत है. सड़कों में गड्ढे हैं, उनसे संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है. साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के साथ भी इस संबंध में बैठक हो गई है. जिन रास्तों से कांवड़ियां गुजरेंगे, वहां मीट की दुकानें बंद रहेंगी.

यात्रा के दौरान रखा जा रहा खास ख्याल

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान कोई समस्या न हो इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है. प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़ रूट पर पुलिस की तीन-तीन चौकियां बनाई जा रही हैं. उन मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, शौचालय और मेडिकल जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.

यातायात को नियंत्रण रखने के लिए रूट डायवर्जन

यातायात को नियंत्रण में रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में समस्या नहीं हो सके. काशी विश्वनाथ मंदिर पर भी सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की जा रही है. महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

अधिकारियों ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उन्होंने बताया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकने के लिए यात्रा के दौरान 10 आईपीएस, 15 एडीशनल एसपी, 15 डिप्टी एसपी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा पीएसी की तीन कंपनी और एटीएस की टीम भी तैनात रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 minute ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

15 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

40 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

46 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago