Tonk News
Tonk News: टोंक में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पुलिस की कार्यशैली पर बड़े गंभीर और जरूरी सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि यहां यातायात नियमों की सख्ती एक बुजुर्ग की जान पर भारी पड़ गई. परिवार का कहना है कि गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए जा रहे बुजुर्ग को रास्ते में ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया और करीब एक घंटे तक बाइक नहीं जाने दी. बाद में अस्पताल पहुंचने पर बुजुर्ग की मौत हो गई. इस घटना के बाद लोगों में भारी नाराजगी है.
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. लोगों ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि इस मामले में जिम्मेदार यातायात कर्मी राजकुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
दरअसल यह मामला 14 जून का बताया जा रहा है. महेंद्र यादव अपने बीमार पिता को इलाज के लिए टोंक के सआदत अस्पताल लेकर जा रहे थे. बीमार पिता को पकड़ने के लिए भी पीछे एक व्यक्ति को बैठा लिया था. बाइक पर तीन लोग सवार देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी राजकुमार ने बाइक को रोक लिया और उसकी चाबी निकाल ली.
परिजनों का कहना है कि महेंद्र यादव बार-बार पुलिसकर्मी से कहते रहे कि उनके पिता की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाना जरूरी है. उन्होंने पुलिसकर्मी से काफी विनती भी की लेकिन उसने उनकी कोई बात नहीं सुनी. आरोप है कि करीब एक घंटे तक उन्हें वहीं रोके रखा और बाद में चालान काटने के बाद बाइक की चाबी वापस दी.
जब तक परिवार बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचा, तब तक उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- SMS अस्पताल के डॉक्टरों का बड़ा कारनामा: 15 साल की किशोरी के पेट से निकाला 12 किलो का विशाल ट्यूमर
परिवार का आरोप है कि अगर समय पर अस्पताल पहुंचने दिया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी. इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और कई सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन किसी मेडिकल इमरजेंसी में इंसानियत और संवेदनशीलता भी उतनी ही जरूरी है.अब इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है, यह तो वक्त बताएगा.
(भारत एक्सप्रेस के लिए कजोड़ गुर्जर की रिपोर्ट)
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…