Jaipur News
Jaipur News: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने सर्जरी के क्षेत्र में बड़ा कारनामा किया है. यहां के डॉक्टरों ने एक बेहद खतरनाक ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए झुंझुनूं जिले के सिघाना निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पेट से लगभग 12 किलो वजनी एब्डॉमिनल ट्यूमर (गांठ) निकालने में सफलता प्राप्त की है.
जानकारी के मुताबिक किशोरी पिछले कई महीनों से पेट में लगातार बढ़ती सूजन, भारीपन तथा भोजन करने में दिक्कतों की समस्या से परेशान थी. ट्यूमर के बढ़ते साइज के चलते उसे रोजमर्रा के काम में भी दिक्कत होने लगी थीं. जिसके बाद उसे SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया.
गुरुवार को सर्जरी विभाग की विशेषज्ञ टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर हनुमान खोजा ने बताया कि सर्जरी के समय मरीज के पेट में लगभग 12 किलो वजनी विशाल ट्यूमर पाया गया. जिसने पेट के अधिकतर जगह को घेर रखा था. यह बहुत ही खतरनाक ऑपरेशन था. जिसे बहुत सावधानी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया.
इस बेहद जटिल सर्जरी को सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा जैन के निर्देशन में किया गया. ऑपरेशन टीम में डॉ. हनुमान खोजा, डॉ. द्रव्या, डॉ. आयुष एवं डॉ. भावना शामिल रहे. सहयोगी सर्जरी टीम में डॉ. फारुख खान, डॉ. दिनेश चंद शर्मा एवं डॉ. अक्षिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. शैलेश ने किया.
सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति बेहतर है. पेट की सूजन में अब कमी आ गई है और वो खाना भी सामान्य रूप से खा रही है. ट्यूमर की वजह से उसकी आंतों को भी परेशानी हो रही थी, अब ऑपरेशन के बाद उसकी आंतें भी सामान्य काम कर रही हैं.
अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि मरीज का पूरा इलाज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के तहत निःशुल्क किया गया, जिससे परिवार पर किसी प्रकार का आर्थिक भार नहीं पड़ा.
चिकित्सकों के अनुसार समय पर जांच, सही निदान और विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा के कारण मरीज को बड़ी राहत मिली है. SMS मेडिकल कॉलेज की यह सफल सर्जरी विभाग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा संस्थान में उपलब्ध उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं और विशेषज्ञता का उत्कृष्ट उदाहरण है.
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…