देश

TVS मोटर कंपनी के एमडी सुदर्शन वेणु बोले- पीएम मोदी की प्रेरणा से कच्छ में मोटरसाइकिल रेसिंग ने टूरिज्म को दी तेज रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की दूरदर्शिता ने गुजरात के कच्छ को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने भी इसे माना है. उन्होंने कहा है कि कैसे मोदी के विचार ने कच्छ में मोटरसाइकिल रेसिंग की शुरुआत कर इस क्षेत्र को पर्यटकों और युवाओं के बीच कैसे लोकप्रिय बनाया.

मोदी स्टोरी ने पोस्ट शेयर किया

सुदर्शन वेणु की भावनाएं मोदी स्टोरी के जरिए साझा की गई हैं. इसमें उन्होंने कच्छ फेस्टिवल और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की प्रेरणा को लेकर दिलचस्प किस्सा साझा किया है. बताया कि कैसे मोटरसाइकिल रेसिंग ने टूरिज्म की रफ्तार को बढ़ाने में मदद की. उन्होंने कहा, “हमने पीएम मोदी से मुलाकात कर बताया कि हम रेसिंग के क्षेत्र में क्या कर रहे हैं. इस पर प्रधानमंत्री ने हमें टूरिज्म के लिए कुछ करने की सलाह दी. हमें प्रेरित किया. कहा कि कच्छ में पर्याप्त अवसर हैं. हमने उनके विचारों को समझा और उस पर काम किया. कच्छ महोत्सव के दौरान, हमने 100 राइडर्स को आमंत्रित किया. स्थानीय लोग जुड़े, स्टंट शो किया गया. ये एक मौका भी था उनको कच्छ से रूबरू कराने का. बतौर ब्रांड भारत और विदेशों में प्रस्तुत करने का भी ये खूबसूरत मौका था.”

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक ने आगे कहा, “इस अवसर ने हमें बहुत कुछ दिया. लोगों ने इसका आनंद उठाया, आत्मविश्वास का संचार कराया, और ये सब कुछ पीएम मोदी के विजन से मुमकिन हुआ. यही नहीं, पीएम मोदी कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं. चाहे वो मेक इन इंडिया की बात हो या एमएसएमई को आकार देने का विचार हो, हर क्षेत्र के लिए उनके विचार हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं. वो आम लोगों से कनेक्ट करते हैं, उन्हें आइडिया देते हैं, और मैं उनके हर विचार को संजो कर रखता हूं.”

PM Modi को भेंट की गई थी कॉफी टेबल बुक

हाल ही में पीएम मोदी को टीवीएस मोटर कंपनी की ओर से एक कॉफी टेबल बुक भेंट की गई थी. इसमें कच्छ की सांस्कृतिक-प्राकृतिक विरासत के साथ ही टूरिज्म को बढ़ाने की बात थी.

यह भी पढ़ें- 55 वर्ष के हुए देवेंद्र फडणवीस – महाराष्ट्र के भविष्य को आकार देने वाले एक दूरदर्शी नेता

टीवीएस मोटर कंपनी ने गुजरात पर्यटन के साथ मिलकर ‘टीवीएसएम एवं रण उत्सव 2025 कॉफी टेबल बुक’ तैयार की थी, जिसे सुदर्शन वेणु और टीवीएस के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया था. इस वर्ष फरवरी में टीवीएस मोटर कंपनी और गुजरात पर्यटन ने मिलकर रण उत्सव को यादगार बनाया.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

2 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

11 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

24 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

27 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

37 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

39 minutes ago