देश

‘तुम्हारी हैसियत क्या है…’ उदयपुर कांग्रेस में घमासान, नेता जी भड़के तो लगाई युवा नेता की क्लास; ऑडियो VIRAL

Udaipur Congress viral audio: उदयपुर में नगर निकाय चुनावों की हलचल के बीच कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक कथित ऑडियो के कारण चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें तीन बार से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉ. विवेक कटारा (Vivek Katara) और भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा (Divyani Katara) के बीच फोन पर तीखी बहस हुई. ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

बातचीत में तीखे तेवर का दावा

वायरल ऑडियो को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, बातचीत के दौरान डॉ. दिव्यानी कटारा विवेक कटारा को “भैया” और “आप” कहकर संबोधित करती सुनाई देती हैं. दूसरी ओर, विवेक कटारा पर आरोप है कि उन्होंने बातचीत के दौरान बेहद तल्ख भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें “तू” कहकर संबोधित किया.

ऑडियो में कथित तौर पर “तुम्हारी हैसियत क्या है?”, “तुम कौन होती हो?” और “तुम कैसे जाओगी?” जैसे सवाल सुनाई देने का दावा किया जा रहा है. साथ ही, दिव्यानी कटारा को उनके राष्ट्रीय पद से हटवाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत करने की धमकी दिए जाने की बात भी कही जा रही है.

दिव्यानी ने संगठन की एकजुटता का दिया हवाला

कथित बातचीत में जब उन्हें यूथ कांग्रेस तक सीमित रहने की बात कही गई, तो दिव्यानी कटारा ने कथित तौर पर कांग्रेस संगठन को एक इकाई बताते हुए इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और मुख्य संगठन अलग-अलग नहीं, बल्कि कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उनके लिए केवल एक राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि परिवार की तरह है और वह संगठन को मजबूत करने के लिए जमीन पर काम करती रहेंगी. बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि “मेरे खून में कांग्रेस है.”

अब कांग्रेस नेतृत्व के रुख पर नजर

कथित ऑडियो वायरल होने के बाद उदयपुर कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर चर्चा तेज हो गई है. मामला वरिष्ठ और युवा नेतृत्व के बीच बढ़ते मतभेदों से भी जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें कही गई बातों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.


ये भी पढ़ें: शराब को मिली VIP टिकट! बिहार में 75 लीटर विदेशी दारू के साथ लड़की गिरफ्तार


अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस का प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व इस पूरे मामले को किस तरह देखता है. क्या पार्टी वायरल ऑडियो की जांच कराएगी या फिर इसे नेताओं के निजी विवाद तक सीमित रखा जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं. निकाय चुनावों के बीच सामने आया यह विवाद निश्चित तौर पर उदयपुर कांग्रेस के लिए नई चुनौती बन गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

2 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

10 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

21 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

29 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

41 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

50 minutes ago