केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
पुंछ (जम्मू-कश्मीर): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पुंछ में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित परिवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पूरे देश की भावनाएं इन पीड़ित परिवारों के साथ जुड़ी हैं.
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया, और पुंछ को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ा. उन्होंने कहा, “आज़ादी के बाद पहली बार पुंछ में इस तरह की फायरिंग हुई. पूरी दुनिया पाकिस्तान के इस हमले की निंदा कर रही है. भारतीय सशस्त्र बलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के 9 एयरबेस तबाह कर दिए, जिससे उन्हें सीज़फायर की मांग करनी पड़ी.”
शाह ने खुलासा किया कि 7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया. उन्होंने कहा, “यह हमला भारत के करोड़ों नागरिकों की ओर से आतंकवादियों को दिया गया करारा जवाब था. इस ऑपरेशन में सैकड़ों आतंकवादी मारे गए. पाकिस्तान ने इसे अपने ऊपर हमला मान लिया, जिससे यह साफ हो गया कि वे ही आतंकियों को पनाह दे रहे हैं.”
गृह मंत्री ने यह भी बताया कि अब तक सीमा क्षेत्रों में 9,500 से अधिक बंकर बनाए जा चुके हैं, जिनसे आम नागरिकों की जान बचाई जा सकी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केंद्र सरकार और अधिक बंकर बनाएगी ताकि संकट के समय लोगों की रक्षा की जा सके.
अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने सिर्फ घरों को ही नहीं, बल्कि धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया, जिससे उनकी नीयत और मंशा दोनों उजागर होती हैं.
नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शाह ने कहा, “यह सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है कि हम आपके दुःख में भागीदार हैं. यह केवल सहायता नहीं, बल्कि आपके आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना का प्रयास है.”ऑपरेशन सिंदूर भारत सरकार द्वारा आतंक के खिलाफ एक निर्णायक जवाब था, जो पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए अंजाम दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…
PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…