देश

केंद्रीय खेल मंत्री ने मुंबई में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का नेतृत्व किया, पीएम के मोटापे से लड़ने के संदेश को किया प्रचारित

मुंबई, 16 फरवरी: फिट इंडिया मूवमेंट के प्रमुख कार्यक्रम संडेज़ ऑन साइकिल का आयोजन आज सुबह मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य साइक्लिंग के माध्यम से लोगों को फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था. साइकिल राइड को गेटवे ऑफ इंडिया से झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें 500 से अधिक साइकिलिस्ट, विभिन्न वेलनेस विशेषज्ञ, साइकिल क्लबों के सदस्य और फिटनेस प्रेमी शामिल हुए. यह यात्रा मरीन ड्राइव होते हुए गिरगांव चौपाटी पर संपन्न हुई.

इस राइड का नेतृत्व केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए संडेज़ ऑन साइकिल पहल की शुरुआत की. इस सप्ताह की साइक्लिंग राइड का मुख्य संदेश मोटापे के खिलाफ लड़ाई था, जो शहरी युवाओं में बढ़ते मोटापे की समस्या को ध्यान में रखते हुए दिया गया.

इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें प्रसिद्ध वेलनेस विशेषज्ञ डॉ. मिकी मेहता, डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता शाइना एनसी, महाराष्ट्र के अपर लोकायुक्त आईएएस अधिकारी संजय भाटिया, एडिशनल डायरेक्टर जनरल आईपीएस कृष्ण प्रकाश (जो आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाले पहले आईपीएस अधिकारी हैं), खेल प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर जनरल आईपीएस मयंक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक पांडुरंग चाटे, बीवाईसीएस इंडिया फाउंडेशन की सीईओ भवानी नाइक जोशी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राज भकुनी शामिल थीं.

इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए नागरिकों का फिट रहना बेहद जरूरी है. स्वस्थ लोग राष्ट्र निर्माण में अधिक योगदान दे सकते हैं. ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ पहल का उद्देश्य न केवल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाना है. मैं खासतौर पर युवाओं से अपील करता हूं कि वे जब भी संभव हो, साइकिल का उपयोग करें. यह न केवल उन्हें स्वस्थ बनाएगा बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद करेगा.”

इस पहल की सराहना करते हुए शाइना एनसी ने कहा, “मैं डॉ. मांडविया और खेल मंत्रालय को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई देती हूं. आज की राइड 5 किमी की थी, लेकिन काश यह और लंबी होती. सभी प्रतिभागियों का जोश शानदार था और मोटापे से लड़ने का संदेश आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण है, जब अधिकतर युवा निष्क्रिय जीवनशैली अपना रहे हैं.”

फिट इंडिया एंबेसडर डॉ. मिकी मेहता ने कहा, “साइक्लिंग अपने आप में एक उत्सव है. जो लोग फिटनेस से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह पहल प्रेरणा बनेगी.”इसी तरह का आयोजन दिल्ली के ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भी हुआ, जहां 170 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में 2024 सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और 2025 राष्ट्रीय खेलों की स्वर्ण पदक विजेता शिवानी पवार, डेकाथलॉन, कल्ट.फिट और खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि एवं योग प्रशिक्षक शामिल हुए.

शिवानी पवार ने कहा, “यह देखकर खुशी होती है कि इसमें बुजुर्ग और युवा दोनों ही भाग ले रहे हैं. फिटनेस और खेल गतिविधियां हमारे लिए बहुत जरूरी हैं और माता-पिता को इसमें बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए. पढ़ाई के साथ-साथ हमें ऐसे आयोजनों की भी जरूरत है. साइक्लिंग हमें प्रकृति की सुंदरता को करीब से देखने का मौका देती है.”

फरीदाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 12 में भी फिट इंडिया एंबेसडर और आईआरएस अधिकारी नरेंद्र यादव के नेतृत्व में साइक्लिंग इवेंट हुआ, जिसमें 150 से अधिक साइकिलिस्ट, एथलीट और पतंजलि योग संस्थान के 20 से अधिक योग प्रशिक्षकों ने भाग लिया.

संडेज़ ऑन साइकिल पहल की शुरुआत 17 दिसंबर 2023 को हुई थी और अब तक इसे पूरे भारत में 3500 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है. 16 फरवरी को यह आयोजन 100 से अधिक स्थानों पर हुआ, जिसमें प्रमुख एथलीट, वेलनेस विशेषज्ञ और साइक्लिंग क्लबों ने भाग लिया. यह कार्यक्रम पूरे देश में खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्रों, नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस (NCOEs) और खेलो इंडिया सेंटर्स (KICs) में भी आयोजित किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

11 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

13 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

16 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

23 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

40 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

1 hour ago