यूटिलिटी

कल से लागू हो रहा FASTag का नया नियम, Low Balance या फिर भुगतान में देरी पर लगेगा जुर्माना, जानें बदलाव से जुड़ी हर जानकारी

FASTag New Rule: फास्टैग का नया नियम सोमवार से लागू हो जा रहा है. इसके तहत जिन भी यूजर्स के फास्टैग में लो बैलेंस, भुगतान में देरी या फिर फास्टैग ब्लैकलिस्ट होगा, उन पर अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा.

टोल पर लगने वाले जाम से मिलेगी मुक्ति

इस नियम को लागू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य फास्टैग में होने वाली परेशानी के कारण टोल पर लगने वाली गाड़ियों की लंबी कतारों को कम करना है और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है.

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फास्टैग इकोसिस्टम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव जारी किए हैं, जिसका लक्ष्य टोल भुगतान को सुव्यवस्थित करना, विवादों को कम करना और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है.

नया फास्टैग का नियम 17 फरवरी से लागू होगा

नए नियमों के तहत, अगर गाड़ी के टोल पार करने से पहले फास्टैग 60 मिनट से अधिक समय तक निष्क्रिय रहता है और टोल पार करने के 10 मिनट बाद तक निष्क्रिय रहता है, तो लेनदेन अस्वीकार कर दिया जाएगा. सिस्टम में इस तरह के पेमेंट को ‘एरर कोड 176″ लिखकर रिजेक्ट कर देगा.

इसके अतिरिक्त, टोल भुगतान को सरल बनाने और विवादों को कम करने के लिए चार्जबैक प्रक्रिया और कूलिंग अवधि के साथ-साथ लेनदेन अस्वीकार नियमों में भी बदलाव किए गए हैं.

नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर वाहन के टोल रीडर से गुजरने के बाद टोल लेन-देन 15 मिनट से अधिक समय में किया जाता है, तो फास्टैग यूजर्स को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- अगर हाईवे-एक्सप्रेसवे पर करते हैं ट्रेवल तो जान लें Fastag से जुड़ा नया नियम, वरना देना पड़ सकता है दोगुना जुर्माना

अपडेटेड राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (एनईटीसी) गाइडलाइंस के अनुसार, यदि किसी लेनदेन में देरी होती है और यूजर्स के फास्टैग खाते में लो बैलेंस है, तो टोल ऑपरेटर को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

पहले क्या नियम था?

इससे पहले यूजर्स टोलबूथ पर ही फास्टैग रिचार्ज करके आगे जा सकते थे. नए नियम के बाद अब यूजर्स को फास्टैग को पहले रिचार्ज करना होगा. एनपीसीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में फास्टैग लेनदेन की संख्या 6 प्रतिशत बढ़कर 38.2 करोड़ हो गई है, जो कि नवंबर में 35.9 करोड़ थी. साथ ही फास्टैग लेनदेन की वैल्यू 9 प्रतिशत बढ़कर 6,642 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि नवंबर में 6,070 करोड़ रुपये थी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पहली बेटी के बाद अब नन्हे मेहमान का इंतजार! कियारा के बेबी शावर की चर्चा, वायरल केक ने बढ़ाई हलचल

Kiara Advani Baby Shower: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच एक्ट्रेस…

9 seconds ago

डीजल और ATF पर सरकार ने बढ़ाया टैक्स, क्या अब महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानें आम आदमी पर असर

Windfall Tax Effect: सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया…

23 minutes ago

बुधनी में खूनी खेल! एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, सुबह घर में मिली पति-पत्नी और बेटे की लाशें

Budhni Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के वार्ड-12 में बुधवार…

56 minutes ago

‘देश को वीर जवानों…’, घाटी में लश्कर का ‘आखिरी स्थानीय कमांडर’ हुआ ढेर, क्या बोले अमित शाह?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी लतीफ…

58 minutes ago

अर्श से फर्श पर आए सोने-चांदी के भाव…! 2750 रुपये टूटा गोल्ड तो चांदी में भी बड़ी गिरावट

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750…

1 hour ago