देश

अमेरिका, जापान, जर्मनी और इजरायल हुए यूपी के फल-सब्जियों के कायल: योगी सरकार की नीतियों से कृषि निर्यात बढ़ा, Top 15 उत्पादों का कारोबार ₹489 करोड़ पार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कृषि और खाद्य प्रसंस्करण नीतियां अब प्रदेश के किसानों की समृद्धि का नया अध्याय लिख रही हैं. योगी सरकार द्वारा आधुनिक कोल्ड चेन, गुणवत्ता सुधार, क्लस्टर आधारित खेती और निर्यात अवसंरचना को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यूपी के फल, सब्जियां और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद अमेरिका, जर्मनी, इजरायल, जापान, ब्रिटेन और खाड़ी देशों के बाजारों में धूम मचा रहे हैं.

हॉर्टिकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग विभाग के अपर मुख्य सचिव बाबू लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उत्पादन के साथ-साथ वैल्यू एडिशन (मूल्य संवर्धन) और ग्लोबल मार्केटिंग पर विशेष जोर दिया गया है. हाल ही में जारी बागवानी निर्यात के शीर्ष 20 उत्पादों की सूची में पहले 15 उत्पादों का कुल निर्यात मूल्य 489.01 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

विदेशी बाजारों में प्रमुखता से बिक रहे यूपी के फल और सब्जियां

उत्तर प्रदेश के उत्पादों ने ताजे और प्रसंस्कृत – दोनों श्रेणियों में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का भरोसा जीता है:

आलू और प्रसंस्कृत उत्पाद (कुल निर्यात ₹249.27 करोड़): यूपी का आलू विदेशी बाजारों का सिरमौर बना हुआ है. ताजा और शीतित आलू का निर्यात ₹146.03 करोड़ रहा, जिसमें अकेले नेपाल की हिस्सेदारी ₹145.12 करोड़ रही. वहीं, आलू के फ्लेक्स, ग्रेन्यूल्स और पेलेट्स का निर्यात ₹103.24 करोड़ दर्ज किया गया, जिसकी सबसे अधिक मांग जापान (₹44.06 करोड़), मलेशिया (₹17.43 करोड़), इजरायल (₹11.89 करोड़) और इंडोनेशिया (₹11.44 करोड़) में रही. इसके अलावा सूखे आलू (₹26.89 करोड़) और नॉन-फ्रोजन संरक्षित आलू (₹14.51 करोड़) की आपूर्ति नेपाल, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और ब्रिटेन को की गई.

हरी मटर और निर्जलित सब्जियां: यूपी की हरी मटर (₹11.99 करोड़) ने अमेरिका और जर्मनी के उपभोक्ताओं को अपना कायल बनाया है, जबकि फ्रोजन मटर (₹12.16 करोड़) की मांग सऊदी अरब, नेपाल, कनाडा और यूएई में रही. वहीं, सूखी निर्जलित (Dehydrated) सब्जियों का कुल निर्यात ₹23.51 करोड़ रहा, जिसमें अकेले जर्मनी को ₹19.70 करोड़ और अमेरिका को ₹3.05 करोड़ के उत्पाद भेजे गए. मिश्रित सब्जियां (₹18.03 करोड़) अमेरिका, ब्रिटेन और यूएई के बाजारों में पहुंचीं.

फलों की वैश्विक चमक: ताजे अंगूर (₹34.89 करोड़), अनार (₹24.78 करोड़), संतरा (₹21.19 करोड़) और नींबू-लाइम (₹15.71 करोड़) का सबसे बड़ा खरीदार नेपाल बनकर उभरा है. ताजे तरबूज (₹20.37 करोड़) का निर्यात नेपाल के साथ-साथ यूरोपीय देश इटली को भी किया गया. इसके अतिरिक्त यूपी के विश्वप्रसिद्ध आम (₹10.53 करोड़) ने नेपाल, ब्रिटेन, यूएई और कतर में अपनी मिठास बिखेरी, जबकि अमरूद (₹5.18 करोड़) का प्रमुख गंतव्य नेपाल रहा.

यह भी पढ़िए: आपने खाया क्या कुल्लू का ‘सिंदूरी अनार’? दुबई के रईसों को भायी भारतीय फलों की मिठास, बिक्री में आया भारी उछाल

उत्तर प्रदेश में किन फलों की होती है व्यापक पैदावार?

देश की सबसे उपजाऊ गंगा-यमुना मैदानी भूमि और विविध कृषि-जलवायु क्षेत्रों (Agro-Climatic Zones) के कारण उत्तर प्रदेश भारत के अग्रणी फल उत्पादक राज्यों में शुमार है. योगी सरकार की बागवानी प्रोत्साहन योजनाओं से राज्य में इन प्रमुख फलों की व्यापक पैदावार हो रही है:

आम (Mango): लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी, सहारनपुर का चौसा-लंगड़ा और वाराणसी का लंगड़ा आम देश-दुनिया में प्रसिद्ध है; यूपी देश का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य है.

अमरूद (Guava): प्रयागराज (इलाहाबादी सफेदा व सुर्खा), कौशांबी, बदायूं और फर्रुखाबाद में उच्च गुणवत्ता वाले अमरूद की बड़े पैमाने पर खेती होती है.

आंवला (Amla): प्रतापगढ़ आंवला उत्पादन और इसके प्रसंस्करण का देश का सबसे बड़ा केंद्र है.

केला और पपीता: पूर्वांचल के कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी और गोरखपुर क्षेत्रों में टिश्यू कल्चर केले और पपीते की रिकॉर्ड पैदावार हो रही है.

तरबूज, खरबूजा और नींबू वर्गीय फल: गंगा-यमुना के कछारी इलाकों में तरबूज-खरबूजा तथा बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी में संतरा, नींबू, बेर और लीची का उत्पादन तेजी से बढ़ा है.

यूपी के प्रमुख बागवानी उत्पादों का निर्यात ब्योरा

कृषि / बागवानी उत्पाद निर्यात मूल्य (₹ करोड़ में) प्रमुख आयातक देश (जहां हमारा माल गया)
ताजा एवं शीतित आलू ₹146.03 करोड़ नेपाल (₹145.12 करोड़) व अन्य देश
आलू फ्लेक्स, ग्रेन्यूल्स व पेलेट्स ₹103.24 करोड़ जापान, मलेशिया, इजरायल, इंडोनेशिया
ताजे अंगूर व अनार ₹59.67 करोड़ (संयुक्त) नेपाल (अंगूर ₹34.89 करोड़, अनार ₹24.78 करोड़)
सूखा व संरक्षित आलू (नॉन-फ्रोजन) ₹41.40 करोड़ (संयुक्त) नेपाल, अमेरिका, जर्मनी, यूएई, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया
हरी मटर एवं फ्रोजन मटर ₹24.15 करोड़ (संयुक्त) अमेरिका, जर्मनी, सऊदी अरब, कनाडा, यूएई, नेपाल
सूखी निर्जलित सब्जियां ₹23.51 करोड़ जर्मनी (₹19.70 करोड़), अमेरिका, नेपाल
तरबूज, संतरा व नींबू-लाइम ₹57.27 करोड़ (संयुक्त) नेपाल और इटली (तरबूज)
ताजा आम एवं अमरूद ₹15.71 करोड़ (संयुक्त) नेपाल, ब्रिटेन, यूएई, कतर
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार की कनेक्टिविटी का नया अध्याय: 21 नवंबर को देश को समर्पित होगा ‘नीतीश सेतु’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को 'नीतीश सेतु'…

27 minutes ago

छठ महापर्व 2026: आस्था के महापर्व पर सुरक्षा और सुविधाओं का खास इंतजाम, 12,806 घाटों पर तैनात रहे गोताखोर

Bihar Chhath Puja 2026: बिहार में छठ महापर्व 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. राज्य…

43 minutes ago

मप्र में सरकार का बड़ा कदम! 21 दिसंबर तक चलेगा ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ विशेष अभियान

मध्य प्रदेश में बाल विवाह रोकने के लिए 21 दिसंबर 2026 तक 'बाल विवाह मुक्त…

46 minutes ago

शेख हसीना के लौटने की अटकलों से गरमाया बांग्लादेश का माहौल, ढाका एयरपोर्ट के पास फटे बम

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने संभावित वापसी की अटकलों के बीच…

1 hour ago

बहन से बात करने की मिली खौफनाक सजा! शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

Meerut Murder Case: मेरठ के सिंघावली गांव में युवती से बातचीत की रंजिश में रोहित…

2 hours ago