देश

यूपी में कुदरत का कहर! बेमौसम बारिश-ओलों से 11 की मौत, तबाही देख क्या बोले किसान?

weather update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक ऐसा ‘यू-टर्न’ लिया है जिसने आम जनता से लेकर किसानों तक को हिलाकर रख दिया है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में तेज आंधी, मध्यम से भारी बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है. मौसम के इस बदले मिजाज(today mausam) के कारण प्रदेश में अलग-अलग हादसों और बिजली गिरने से अब तक 11 लोगों की मौत की दुखद खबर सामने आई है.

बता दें कि सबसे ज्यादा असर अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र में देखने को मिला, जहाँ सीतापुर, बाराबंकी और ललितपुर जैसे जिलों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते लखनऊ सहित कई शहरों में दिन का तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है, जिससे मार्च के महीने में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है.

मौसम की मार से 11 ने गंवाई जान

आसमान से बरसी यह आफत(weather update) कई परिवारों के लिए काल बन गई. बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बाराबंकी में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. मिर्जापुर, जौनपुर, अमरोहा और प्रयागराज में भी बिजली गिरने से किसानों की मौत की खबरें हैं.

वहीं झांसी के बबीना में एक फैक्ट्री पर बिजली गिरने से हुए विस्फोट में भी एक कर्मचारी की जान चली गई. मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

खेतों में बिछ गई गेहूं और सरसों की फसल

इस बेमौसम बरसात ने अन्नदाता की कमर तोड़कर रख दी है. तेज हवाओं के कारण खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे दाने काले पड़ने और फसल सड़ने की आशंका बढ़ गई है. सरसों, तंबाकू और आलू की खेती को भी भारी नुकसान पहुंचा है. ललितपुर और झांसी में गिरे बड़े-बड़े ओलों ने सब्जियों की खेती को तहस-नहस कर दिया है. इसके अलावा मैनपुरी और आसपास के जिलों में खुदाई के बाद खेतों में रखा आलू भी भीगने के कारण खराब होने की कगार पर है. जिसको(aaj ka weather) लेकर किसानों का कहना है कि साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक हो गई है.

यह भी पढ़ें: ईद के चांद पर बादलों का डेरा! दिल्ली से देवभूमि तक कुदरत का ‘यू-टर्न, मार्च में जैकेट निकालने पर मजबूर हुए लोग

तापमान में ऐतिहासिक गिरावट क्यों?(mausam vibhag)

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बारिश के चलते प्रदेश के औसत तापमान में 12.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है. हमीरपुर में पारा सबसे ज्यादा 14 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, वहीं मुजफ्फरनगर, मेरठ और मुरादाबाद में भी 10 डिग्री से अधिक की गिरावट आई.

अयोध्या और बुलंदशहर में शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जहाँ न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सिद्धार्थनगर में सर्वाधिक 39.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इस अचानक आई ठंड ने लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा नजर आया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

8 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

14 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

28 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

33 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

40 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago