अजब-गजब

ऑफिस मीटिंग में फेस पैक लगाकर आई महिला कर्मचारी, CEO का रिएक्शन देख दंग रह गए लोग; वीडियो वायरल

ऑफिस की मीटिंग्स का नाम सुनते ही अक्सर बोरियत और सीरीयस चेहरे आंखों के सामने आ जाती है. लेकिन क्या हो जब एक जरूरी ‘जूम मीटिंग’ (Zoom Meeting) के बीच अचानक कोई कर्मचारी चेहरे पर हरा-हरा फेस पैक लगाकर प्रकट हो जाए? सुनकर ही हंसी आती है न! सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ही वीडियो ने तहलका मचा रखा है, जहां एक Gen Z इंप्लॉई ने अपने बिंदास अंदाज से न केवल अपने साथियों को, बल्कि अपने बॉस को भी हैरान कर दिया.

स्क्रीन पर चमका ‘हरा चेहरा’

ये मामला ‘रिमोटस्टार’ (RemoteStar Ltd) नाम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी का बताया जा रहा है. कंपनी की एक रूटीन मीटिंग चल रही थी और सभी एंप्लॉय वीडियो कॉल के जरिए जुड़े हुए थे. इसी बीच एक कर्मचारी ने जैसे ही अपना कैमरा ऑन किया, स्क्रीन पर मौजूद बाकी लोग चौंक गए. एंप्लॉय ने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं, बल्कि गाढ़ा नीम फेस पैक थपा हुआ था.

हैरानी की बात यह थी कि वर्तिका को इस बात से रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ रहा था कि वह कैसी दिख रही हैं. वो बड़े आराम से एक सिपर से पानी पीते हुए मीटिंग में अपनी राय दे रही थीं. उन्हें इतना रिलैक्स देखकर बाकी सहकर्मी अपनी हंसी दबाने की कोशिश करने लगे. कुछ तो इतने हंस पड़े कि उन्हें अपनी हंसी छिपाने के लिए कैमरा तक बंद करना पड़ गया.

गुस्सा नहीं, बॉस ने पूछा फेस पैक का ब्रांड

अमूमन ऐसे सिचुएशन में किसी भी बॉस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच सकता है, लेकिन यहां एक दिलचस्प ट्विस्ट आया. कंपनी के सीईओ ने डिसिप्लिन का डंडा चलाने के बजाय बेहद ‘कूल’ रिएक्शन दिया. उन्होंने गुस्सा करने के बजाय मजाकिया लहजे में वर्तिका से पूछ लिया कि आखिर उन्होंने कौन सा फेस पैक लगाया है.

बॉस का ये मजाकिया और शांत स्वभाव इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. लोग कह रहे हैं कि काश हर ऑफिस का माहौल ऐसा ही हल्का-फुल्का होता. सोशल मीडिया पर वर्तिका के आत्मविश्वास की भी खूब चर्चा हो रही है कि कैसे उन्होंने इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी.

प्रैंक था या हकीकत?

वीडियो के जबरदस्त वायरल होने के बाद कंपनी ने साफ किया कि दरअसल ये सब एक ‘प्रैंक’ (Prank) का हिस्सा था. वर्तिका ने जानबूझकर सीईओ के साथ ये मजाक किया था.
हालांकि यह प्रैंक था, लेकिन इसने वर्क-फ्रॉम-होम और ऑफिस कल्चर को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. लोगों का कहना है कि काम के दबाव के बीच ऐसे छोटे-मोटे मजाक माहौल को खुशनुमा बना देते हैं.

ये भी पढ़ें: बुरहानपुर में नवरात्र पर अनोखी परंपरा: भगत खींचता है सैकड़ों लोगों से भरी गाड़ियां

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago