देश

अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 36 लोगों की हुई मौत, कई लोग हैं घायल

TVK Rally Karur: तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में शनिवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. रैली के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े. हालात इतने बिगड़ गए कि एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में भी काफी दिक्कत हुई.

भगदड़ कैसे मची?

विजय जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी भीड़ लगातार बढ़ती गई. गर्मी और धक्का-मुक्की के बीच कई कार्यकर्ता और बच्चे बेहोश हो गए. स्थिति को देखते हुए विजय ने तुरंत भाषण रोक दिया और प्रचार बस से पानी की बोतलें फेंककर लोगों को राहत देने की कोशिश की. उन्होंने एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने की अपील भी की.

घायलों का इलाज जारी

बेहोश लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. रैली में मौजूद लोगों के मुताबिक भगदड़ के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े. विजय ने हालात को समझते हुए अपना भाषण छोटा कर दिया और रैली को समय से पहले समाप्त कर दिया.

राज्य सरकार हरकत में

हादसे के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना को चिंताजनक बताया और आम जनता से डॉक्टरों व पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की. उन्होंने पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी, मंत्री सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को निर्देश दिया कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जाए.

सीएम स्टालिन का आदेश

सीएम स्टालिन ने तिरुचिरापल्ली जिले के मंत्री अनबिल महेश को भी युद्धस्तर पर सहायता देने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, उन्होंने एडीजीपी से बात कर स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा है.

इसे भी पढ़ें-‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद बरेली में इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद

पूर्व DMK मंत्री सेंथिल बालाजी पर निशाना

इस रैली में विजय ने पूर्व DMK मंत्री सेंथिल बालाजी पर निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि करुर में हवाई अड्डे का वादा तो किया गया, लेकिन बाद में केंद्र सरकार से इसे बनाने की मांग की गई. विजय ने इसे जनता के साथ धोखा बताया.

विजय का बहुत बड़ा बयान

सबसे बड़ा बयान विजय ने तब दिया जब उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में अगले छह महीनों में सत्ता परिवर्तन होगा. यह रैली 2026 विधानसभा चुनावों से पहले उनके राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा थी. विजय ने साफ संकेत दिए कि वे आने वाले चुनावों में बड़ा रोल निभाने की तैयारी में हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

7 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

36 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago