उत्तर प्रदेश

‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद बरेली में इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद

UP News:  बरेली जिले में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति को देखते हुए गृह विभाग ने टेलीकॉम सेवाओं को 48 घंटे के लिए निलंबित करने का आदेश जारी किया है. यह निर्णय ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद उत्पन्न तनाव के मद्देनजर लिया गया है.

2017 के तहत यह आदेश जारी

गृह विभाग के सचिव गौरव दयाल ने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1885 की धारा 7 और टेलीकॉम सेवाओं के अस्थायी निलंबन नियम 2017 के तहत यह आदेश जारी किया. निलंबन शनिवार की देर रात 12:30 बजे से शुरू होकर सोमवार रात 12:30 बजे तक प्रभावी रहेगा. आदेश के अनुसार, बरेली जिले में सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं की एसएमएस सेवाएं और मोबाइल इंटरनेट/डेटा सेवाएं (ब्रॉडबैंड, एफटीटीएच, एडीएसएल, डीएसएल, वायरलेस सहित) पूरी तरह बंद रहेंगी.

गृह विभाग ने अधिसूचना में क्या कहा?

गृह विभाग ने अधिसूचना में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब के जरिए चित्र, वीडियो और टेक्स्ट के प्रसार से भावनाएं भड़कने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है. यह कदम जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उठाया गया है ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके.

गृह सचिव गौरव दयाल का क्या कहना है?

गृह सचिव गौरव दयाल ने कहा कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग से शांति भंग होने की आशंका है. इसलिए यह निलंबन जरूरी है. बरेली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और प्रमुख चौराहों पर भारी फोर्स तैनात की गई है. पुलिस अधीक्षक अनुराग शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें-जुबीन गर्ग की मौत पर असम सरकार सख्त, आयोजक और मैनेजर पर लुकआउट नोटिस जारी

क्या है पूरा मामला?

पूरा विवाद कानपुर में बरावफात जुलूस के दौरान ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर लगने से शुरू हुआ, जो बाद में बरेली, मुरादाबाद, रामपुर जैसे प्रदेश के अन्य जिलों में फैल गया. बरेली में शुक्रवार को नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हुए और 50 लोगों को हिरासत में लिया गया. इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान सहित कई लोग गिरफ्तार हुए. हिंदू संगठनों ने जवाब में ‘आई लव महादेव’ और ‘आई लव राम’ जैसे पोस्टर लगाए, जिससे तनाव और बढ़ गया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

12 seconds ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

54 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago