देश

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का सीएम धामी ने किया हवाई निरीक्षण, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराकाशी में बादल फटने की घटने के बाद प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण किया. उन्होंने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा किया है, जिसमें वो हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पूरी स्थिति का जायजा लेते हुए नजर आ रहे हैं.

अपने हवाई सर्वेक्षण के बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दे दी थी. अपने पोस्ट में उन्होंने कहा था कि उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के निरीक्षण के लिए रवाना हो रहा हूं. राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. प्रभावितों को शीघ्र एवं समुचित सहायता पहुंचाने हेतु हम पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्यरत हैं.

PM मोदी ने सीएम धामी से की बात

वहीं, इस हादसे के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की थी. इस बारे में मुख्यमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह फ़ोन पर धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान उन्हें रात भर चले बचाव कार्यों, घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू करने एवं ज़रूरी सेवाओं और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में अवगत कराया. प्रधानमंत्री द्वारा हर संभव सहायता प्रदान किए जाने हेतु सहृदय आभार! रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से लगातार संपर्क में हूँ. घटनास्थल के निरीक्षण हेतु स्वयं भी धराली के लिए निकल रहा हूं.

मंगलवार को अधिकारियों संग की थी बैठक

साथ ही, मुख्यमंत्री ने इस हादसे को लेकर मंगलवार को अधिकारियों संग बैठक भी की थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि हमारी सरकार उत्तराखंड के हर नागरिक के साथ इस मुश्किल घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी पहल का संकल्प: विश्व की आर्थिक उथल-पुथल में राह बनाना

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि हमारे लिए हर व्यक्ति की जान कीमती है, ग्राउंड जीरो पर तेजी से राहत कार्य किए जा रहे हैं. अब तक 80 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. राहत एवं बचाव कार्यों के त्वरित सम्पादन के लिए शासन स्तर पर तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वायु सेना से भी मदद मांगी गई है. मैं स्वयं भी आपदा स्थल का निरीक्षण करूंगा. आपदा की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ितों के साथ खड़ा है.

धराली क्षेत्र में बादल फटने से मची भारी तबाही

बता दें कि उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में पांच अगस्त को बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है. इस घटना के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

जानकारी के अनुसार, हर्षिल के पास स्थित धराली इलाके में मंगलवार सुबह बादल फट गया था. इस घटना में एक गांव बह गया और कई निवासी कथित तौर पर लापता हो गए. अचानक जल स्तर बढ़ने के बाद स्थानीय बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), और भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago