देश

लोकसभा में ‘VB-जी राम जी’ बिल पास, विपक्ष ने की JPC में भेजने की मांग

लोकसभा में ‘विकसित भारत: गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025’ यानी ‘वीबी-जी राम जी’ बिल पास हो गया है. चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी सांसदों ने बिल का विरोध करते हुए नारेबाजी की और कागज फेंके. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल का बचाव करते हुए कहा कि मनरेगा का नाम पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया था, यह 2009 के चुनावों के बाद जोड़ा गया था.

विपक्ष की मांग- JPC को भेजो

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बिल को स्थायी समिति या संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजने की मांग की, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसे खारिज कर दिया. विपक्ष का आरोप है कि बिल मनरेगा की मांग आधारित गारंटी को कमजोर करता है और महात्मा गांधी का नाम हटाना राष्ट्रपिता का अपमान है.

बिल के क्या हैं प्रावधान?

बिल के तहत हर साल 125 दिन का वेतनयुक्त रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा, जो मौजूदा मनरेगा के 100 दिनों से अधिक है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बिल ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मजबूत करेगा और विकसित भारत 2047 के विजन से जुड़ा हुआ है.

विपक्ष ने बताया विरोध का कारण

विपक्ष ने बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला, जिसमें 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया. विपक्ष का आरोप है कि बिल राज्यों पर वित्तीय बोझ डालता है और मनरेगा के प्रावधानों को कमजोर करता है.

ये भी पढ़ें: दुनिया के मुसलमानों से कितने अलग हैं ओमान के इबादी मुस्लिम? जहां पहुंचे हैं पीएम मोदी

शिक्षा व्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर

देशभर में 10.13 लाख सरकारी स्कूलों में से 5,149 में एक भी छात्र नहीं है. यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने संसद में दी है. शून्य नामांकन वाले इन स्कूलों में से 70% से ज्यादा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में हैं. तेलंगाना में 2081 और पश्चिम बंगाल में 1571 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी छात्र नामांकित नहीं हैं. शून्य या 10 से कम छात्रों वाले स्कूलों की संख्या में बीते दो साल में 24% की बढ़ोतरी हुई है. 2022-23 में ऐसे स्कूलों की संख्या 52,309 थी, जो 2024-25 में बढ़कर 65,054 हो गई है। इन स्कूलों में 1.44 लाख शिक्षक तैनात हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago