देश

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. दिसंबर 1931 में लाहौर में जन्मे विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके थे. वे 1972 से 1975 तक दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और इसके बाद दो बार भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (1977-80 और 1980-84) के पद पर भी रहे. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मैंने स्वर्गीय श्री वी.के. मल्होत्रा ​​जी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. दिल्ली के विकास और हमारी पार्टी के सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दी जानकारी

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अत्यंत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया है. वह 93वें वर्ष के थे.

दिल्ली भाजपा के अनुसार, विजय कुमार मल्होत्रा का केदारनाथ साहनी और मदन लाल खुराना के साथ राजनीति में सक्रिय योगदान रहा है. पार्टी उन्हें कई वर्षों तक दिल्ली में भाजपा को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने का श्रेय भी देती है.

ये भी पढ़ें: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने वीके मल्होत्रा को किया याद

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से गहरा दुख हुआ है. वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी. दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, “संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए भी वे सदैव याद किए जाएंगे. शोक की इस घड़ी में उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ॐ शांति!”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पीएम मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! वैश्विक महंगाई के बीच GST घटाकर आम जनता को दी 10% की सीधी बचत

PM Modi GST Relief: मोदी सरकार ने GST में 10% की कटौती कर उपभोक्ताओं को…

24 minutes ago

एआई की अजब-गजब लीला: गिटार बन गया बिना हेलमेट का सवारी, और कार ड्राइवर को थमा दिया हेलमेट चालान!

AI traffic camera mistake: बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे ने स्कूटर सवार की पीठ पर…

31 minutes ago

1 अक्टूबर की सुबह से बदल जाएंगे सारे नियम! बिना PUCC पेट्रोल पंप पहुंचे तो खाली हाथ लौटेंगे घर

Delhi NCR PUCC Rule: दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. 10,000…

47 minutes ago

चोल साम्राज्य की समुद्री विरासत और भारतीय इतिहास लेखन का असंतुलन

राजेन्द्र चोल की शक्तिशाली नौसेना ने हिंद महासागर से दक्षिण-पूर्व एशिया तक चोल साम्राज्य का…

49 minutes ago

दिशा सालियन केस: पिता और वकील ने मांगी पुलिस सुरक्षा, धमकी का लगाया आरोप

Disha Salian case: दिशा सालियन केस में उनके पिता सतीश सालियन, वकील नीलेश ओझा और…

1 hour ago

एशियन गेम्स में बारिश का बड़ा खेल! भारत और पाकिस्तान को बिना पसीना बहाए मिला सेमीफाइनल का तोहफा

Asian Games 2026: जापान में बारिश के चलते भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर-फाइनल रद्द हो गया. नंबर-1 ICC…

2 hours ago