देश

व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति भवन में पहले किस अधिकारी से मिलाया हाथ? Video Viral

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5 दिसंबर 2025 को भारत दौरे पर रहे. राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्‍वागत किया.

पुतिन का हैंडशेक वायरल

दिल्‍ली में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब अपनी कार से उतरे तो सभी की नजरें उन पर थीं. वे राष्ट्रपति मुर्मू की तरफ बढ़ रहे थे. लेकिन अचानक रुके और दूसरी तरफ मुड़े. वहां खड़े एक अधिकारी से उन्होंने सबसे पहले हाथ मिलाया. यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

कौन हैं वह अधिकारी, जिनसे मिलाया हाथ?

वह अधिकारी कोई और नहीं, बल्कि राष्ट्रपति के सैन्य सचिव थे. पुतिन ने उनसे हाथ मिलाकर सबको हैरान कर दिया. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से औपचारिक रूप से हाथ मिलाया. यह वीडियो देखकर लोग पुतिन की सादगी की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

लोगों की प्रतिक्रिया

लोगों को यह गेस्‍चर बहुत पसंद आया. कई ने कहा कि पुतिन सैन्य अधिकारियों का सम्मान करते हैं. यह छोटी सी घटना भारत-रूस दोस्ती की गर्माहट दिखाती है. पुतिन का यह दौरा रक्षा, व्यापार और ऊर्जा पर बातचीत के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है. दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 minute ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

22 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

57 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago