फोटो क्रेडिट- भारत एक्सप्रेस
Volodymyr Zelensky Call Pm Modi: दुनिया अमेरिका और रूस के बीच होने वाली मुलाकात पर टकटकी लगाए बैठी है. ऐसे में भारत ने अपनी महान और स्वतंत्र विदेश नीति का परिचय दिया है. अलास्का में ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक से पहले रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी. अब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री से लंबी चर्चा की है. यह घटनाक्रम न केवल वैश्विक पटल पर भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाता है. यह साफ होता है कि भारत किसी भी गुट का हिस्सा बनने के बजाय, शांति और कूटनीति का पक्षधर है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. जेलेंस्की ने X पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक लंबी और महत्वपूर्ण बातचीत बारे में बताते हुए भारत का आभार जताया. वहीं पीएम मोदी ने भी X पोस्ट के जरिए द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा के बारे में बताया है.
इस चर्चा के विषय में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है. उन्होंने X पोस्ट में लिखा ‘राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करके और हाल के घटनाक्रमों पर उनके विचार जानकर मुझे खुशी हुई. मैंने संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर भारत की दृढ़ स्थिति से उन्हें अवगत कराया. भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देने के साथ-साथ यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.
जेलेंस्की ने X पोस्ट में लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरी लंबी बातचीत हुई. हमने सभी महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ द्विपक्षीय सहयोग और समग्र कूटनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की है. मैं प्रधानमंत्री का हमारे लोगों के प्रति उनके गर्मजोशी भरे समर्थन के लिए आभारी हूं. यह महत्वपूर्ण है कि भारत हमारे शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा है. इस स्थिति से सहमत है कि यूक्रेन से संबंधित हर चीज का निर्णय यूक्रेन की भागीदारी से ही लिया जाना चाहिए. अन्य तरीकों से परिणाम नहीं मिलेंगे.
जेंलेस्की ने कहा कि मैंने हमारे शहरों और गांवों पर रूसी हमलों और कल जापोरिज्जिया के बस अड्डे पर हुए हमले के बारे में बताया है. जानबूझकर की गई बमबारी में दर्जनों लोग घायल हो गए. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हम सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान एक व्यक्तिगत बैठक की योजना बनाने और यात्राओं के आदान-प्रदान पर काम करने पर सहमत हुए है. हम भारत के साथ निरंतर संवाद करते रहेंगे.
ये भी पढ़ें: ट्रंप की मुलाकात से पहले पुतिन ने क्यों किया PM मोदी को कॉल? भारत बोल- हम तैयार हैं
जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान व्यक्तिगत बैठक करने पर सहमति दी. जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया, और भारतीय प्रधानमंत्री ने भी उन्हें भारत दौरे के लिए आमंत्रित किया. दोनों नेताओं ने इस पर सहमति व्यक्त की है. संभव है कि सितंबर के बाद दोनों नेताओं का एक दूसरे के देशों में आना जाना हो पाए.
ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री मोदी का जेलेंस्की और पुतिन दोनों से बात करना भारत की विदेश नीति का स्पष्ट प्रमाण है. भारत ने यह दिखा दिया है कि वह किसी भी पक्ष का समर्थन करने के बजाय, हमेशा शांति और कूटनीति के मार्ग पर चलता है. यह कदम वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख को मजबूत करता है और उसे एक ऐसे विश्वसनीय मध्यस्थ के रूप में स्थापित करता है. पीएम मोदी का यह कदम दर्शाता है कि भारत की विदेश नीति सिर्फ राष्ट्रीय हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी प्रतिबद्ध है.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…