देश

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बनीं तालाब, फ्लाइट्स कैंसिल, रेड अलर्ट जारी

शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश (Heavy Rain) हुई, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भर गया. इसके कारण जगह-जगह जाम लग गया और फ्लाइट के समय पर भी असर पड़ा.

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को लगातार बारिश व उससे होने वाली दिक्कतों के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है.

दिल्ली के शास्त्री भवन, आरके पुरम, मोती बाग और किदवई नगर समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. कनॉट प्लेस, मथुरा रोड और भारत मंडपम के गेट नंबर 7 के पास भी पानी भरने से आवाजाही में परेशानी हुई.

तेज बारिश (Heavy Rain)  की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हुई. इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर यात्रियों को आगाह किया कि वे हवाई अड्डे आने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस ऑनलाइन जरूर चेक करें. एयरलाइन ने सलाह दी कि सड़क जाम या धीमी रफ्तार के कारण अतिरिक्त समय लेकर निकलें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्ता अपनाएं.

Heavy Rain से तापमान में गिरावट

बारिश (Heavy Rain) से लोगों को उमस से राहत मिली और हवा की गुणवत्ता भी सुधरकर 116 के मध्यम स्तर पर पहुंच गई. मौसम विभाग ने शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है.

इस बीच, पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.15 मीटर तक पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे ऊंचा स्तर है और खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब है. इससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें- पैसेंजर टिकट रिजर्वेशन में होने जा रहा ऐतिहासिक बदलाव, सिस्टम को अपग्रेड करने में जुटा भारतीय रेलवे, पढ़ें, ये काम की खबर

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की है. टीमें पानी निकालने और यातायात सुचारू करने में जुटी हुई हैं. देशभर में शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जा रहा है. ऐसे में वीकेंड होने के बावजूद यातायात व्यवस्था का संचालन एक चुनौती बना रहेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

21 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

36 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago