देश

“राहुल गांधी नेशनल और तेजस्वी यादव स्टेट लेवल के झूठे”, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कसा तंज, बोले- दोनों नेताओं में चल रहा कंपटीशन

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने शनिवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेताओं में झूठ बोलने का कंपटीशन चल रहा है.

विपक्ष ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

दरअसल, बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं, चुनाव आयोग ने प्रदेश की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करवाई है. इस दौरान मतदाता सूची से 60 लाख से अधिक फर्जी मतदाताओं को हटाया गया है. विपक्ष इस प्रक्रिया पर आयोग और भाजपा पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा रही है.

Samrat Chaudhary ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला

इसी बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, “तेजस्वी-राहुल में अभी झूठ का कंपटीशन चल रहा है. एक झूठ राहुल गांधी लेकर आते हैं तो दूसरा झूठ तेजस्वी लेकर आते हैं. कौन झूठा नंबर-1 है, अभी तय करना बहुत कठिन है. सिर्फ इतना है कि एक स्टेट लेवल का झूठा है तो दूसरा नेशनल लेवल का.”

उल्लेखनीय है कि चुनावी वर्ष में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध को लेकर अधिकतर विपक्षी पार्टियां लामबंद होते दिख रही हैं. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम विपक्षी नेता मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जता रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की बात दोहराई.

यह भी पढ़ें- राज्यों की ई-मतदाता सूची हटाने के दावे में कितनी सच्चाई? चुनाव आयोग के फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा

हालांकि, चुनाव आयोग एसआईआर को एक सामान्य प्रक्रिया बता रहा है, ताकि फर्जी वोटर्स को लिस्ट से बाहर किया जा सके. वहीं, भाजपा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होने की बात कर रही है और जानबूझकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

6 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

24 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

28 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

36 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

49 minutes ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

52 minutes ago