Weather Forecast: आज का दिन मौसम के कई रंग लेकर आया है. कहीं तेज धूप और गर्मी है तो कहीं बादल और हल्की बारिश की संभावना.
आइए जानते हैं दिल्ली, नोएडा और कुछ अन्य राज्यों में आज 20 जून 2025 (Weather Forecast 20 June 2025) का मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली और नोएडा में आज मौसम काफी गर्म और चिपचिपा रहेगा. तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं और दोपहर में बाहर निकलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
शाम को कुछ बादल दिखने की संभावना जताई जा रही हैं, लेकिन उमस बनी रहेगी.
ऐसे में धूप से बचने के लिए छाता या टोपी जरूर साथ रखें और ज्यादा से ज्यादा पानी पियें.
मुंबई में आज मौसम थोड़ा राहत भरा रहेगा. तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बूँदाबाँदी हो सकती है. समुद्र की ठंडी हवाओं से मौसम थोड़ा अच्छा लगेगा.
ध्यान रखें कि घर से बाहर निकलते समय हल्की रेनकोट या छाता अपने साथ जरुर लेकर चलें.
बेंगलुरु वालों के लिए आज का मौसम काफी अच्छा रहेगा. तापमान 24 से 27 डिग्री तक रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे.
दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं मौसम ठंडा और ताजगी भरा रहेगा.
इस बात का खास ध्यान रहे कि जब भी घर से बाहर निकलें तो छाता साथ रखें, ताकि बारिश से बच सकें.
बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिज़ाज अलग है.
दिल्ली और नोएडा में गर्मी और उमस से परेशानी हो सकती है, वहीं मुंबई और बेंगलुरु में मौसम कुछ राहत देने वाला रहेगा.
इसी लिए मौसम के हिसाब से अपना ध्यान रखें और गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.
ये भी पढ़ें- Happy Birthday President Droupadi Murmu: संघर्ष, सेवा और सादगी की मिसाल हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
-भारत एक्सप्रेस
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…
18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…