देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला, हवा फिर हुई जहरीली, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर लोगों की सांसों के लिए खतरा बन गई है. बुधवार शाम को जारी आंकड़ों ने साफ कर दिया कि राजधानी और उसके आसपास का इलाका प्रदूषण की गिरफ्त में तेजी से लौट रहा है. नोएडा इस समय देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बन गया है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 282 तक पहुंच गया.

गाजियाबाद 260 के AQI के साथ दूसरे, गुरुग्राम तीसरे और दिल्ली चौथे स्थान पर है. राजधानी में एक्यूआई 208 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं ग्रेटर नोएडा की हवा भी बेहद खराब हो चुकी है, यहां एक्यूआई 246 तक पहुंच गया है जो खतरनाक स्तर के बेहद करीब है.

दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में प्रदूषण स्तर चिंताजनक है. राजधानी के 40 निगरानी केंद्रों में से 38 ने बुधवार को आंकड़े जारी किए, जिनमें से पांच केंद्रों पर एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. आनंद विहार में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां AQI 345 तक पहुंच गया.

डीयू नॉर्थ कैंपस, CRRI मथुरा रोड, द्वारका सेक्टर-8 और वजीरपुर जैसे इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही. फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे प्रदूषण से राहत के आसार कम ही दिख रहे हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी

इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है

वहीं अगले 24 घंटों में यह देश के बाकी हिस्सों से लौट सकता है. साथ ही, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पूर्वी हवाओं की सक्रियता बढ़ने लगी है, जिससे उत्तर-पूर्वी मॉनसून की बारिश शुरू होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बढ़ा वायु प्रदूषण, नोएडा की हवा सबसे ज्यादा जहरीली

उत्तर भारत में गिरेगा तापमान

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तापमान में गिरावट का अनुमान है. हिमाचल में अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है. रातें ठंडी होंगी, खासकर लाहौल-स्पीति, किन्नौर और मनाली जैसे इलाकों में बर्फीली हवाएं चलेंगी.

यूपी में हल्की ठंड की दस्तक

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा. अगले 3–4 दिनों तक आसमान साफ और दिन हल्के गर्म रहेंगे. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा. पश्चिमी यूपी में दिन में हल्की गर्माहट रहेगी, जबकि पूर्वी यूपी में रातें अब थोड़ी ठंडी महसूस होने लगी हैं. सुबह के वक्त कुछ इलाकों में हल्का कुहासा छा सकता है. 16 अक्टूबर के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड की शुरुआत महसूस की जा सकेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago