Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली-NCR में बढ़ा वायु प्रदूषण, नोएडा की हवा सबसे ज्यादा जहरीली

दिल्ली-NCR में सर्दी की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ गया है. नोएडा का AQI 324 तक पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

Delhi Air Pollution

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में हल्की सर्दी की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण ने फिर से चिंता बढ़ा दी है. सुबह-सुबह आसमान में छाई धुंध न सिर्फ विजिबिलिटी कम कर रही है बल्कि लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है. बीते दो दिनों में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ा है. मंगलवार को दिल्ली का AQI 211 था जो बुधवार को बढ़कर 238 पहुंच गया. यह ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

नोएडा की स्थिति गंभीर

नोएडा की स्थिति और भी गंभीर है. बुधवार को यहां AQI 324 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. सुबह से पूरे नोएडा में धुंध छाई हुई है और हवा की स्पीड बेहद कम हो गई है, जिससे प्रदूषण और बढ़ गया है.

दिल्ली-NCR के अन्य इलाकों में हालात चिंताजनक

दिल्ली-NCR के अन्य इलाकों में भी हालात चिंताजनक हैं. गाजियाबाद और गुरुग्राम में AQI 268, ग्रेटर नोएडा में 267, वजीरपुर में 296, मथुरा रोड पर 294, जहांगीरपुरी में 258 और शादीपुर में 232 दर्ज किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है.

दिल्ली में GRAP-1 की पाबंदियां लागू

प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में GRAP-1 की पाबंदियां लागू की गई हैं. कन्स्ट्रक्शन साइट्स पर धूल रोकने के लिए स्मॉग गन का इस्तेमाल जरूरी किया गया है. खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध है और सड़कों की मशीन से सफाई की जा रही है. ट्रैफिक जाम रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है और गाड़ियों में PUC सर्टिफिकेट को सख्ती से लागू किया जा रहा है.

डॉक्टरों ने क्या दी सलाह?

डॉक्टरों की सलाह है कि बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा या हार्ट के मरीज बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, AQI 201 से 300 के बीच ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ माना जाता है.

ये भी पढ़ें-मोदी सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब ‘जीरो’ आ रहा आमजन के घर बिजली बिल

निर्णय सहायता प्रणाली के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण परिवहन है जो 19.8 प्रतिशत योगदान देता है. वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के अनुसार 17 अक्टूबर तक दिल्ली की हवा ‘खराब’ बनी रह सकती है. ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read