Weather Update: मानसून का मिजाज इन दिनों पूरे देश में बदल-बदल कर सामने आ रहा है. कहीं हल्की फुहारें पड़ रही हैं तो कहीं बादल इतनी तेज बरस रहे हैं कि सड़कें दरिया बन गई हैं.
13 अगस्त को मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी से लेकर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर पानी भरने और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है, तो कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है.
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों , हरियाणा और चंडीगढ़ , में आज दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश सिर्फ आज तक सीमित नहीं रहेगी. 14 और 15 अगस्त को भी बादल जमकर बरस सकते हैं.
इस दौरान तापमान में गिरावट से राहत तो मिलेगी, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम की परेशानी भी बढ़ सकती है. आने वाले दो दिनों तक दिल्ली में बारिश का यह दौर जारी रहने के आसार हैं.
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में आज और अगले दो दिन तक मूसलधार बारिश का सिलसिला चल सकता है. गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका के चलते लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
वहीं, पूर्वी यूपी में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत हैं. यहां कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
पहाड़ों में मौसम का खतरा और बढ़ गया है. उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज अत्यंत भारी बारिश (21 सेंटीमीटर या उससे ज्यादा) की संभावना जताई गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
अगले एक हफ्ते तक इन दोनों राज्यों में लगातार बारिश हो सकती है, जिससे भूस्खलन और नदियों के उफान का खतरा बना रहेगा. जम्मू-कश्मीर में भी 15 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं.
साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है. खासकर पहाड़ी इलाकों और निचले क्षेत्रों में सतर्क रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…
CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…
124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…