दुनिया

पुतिन को मिला किम का साथ! अलास्का शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन को दिया ‘पूर्ण समर्थन’

 Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत में रूस को पूरा समर्थन देने की बात कही है. यह जानकारी उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बुधवार को दी. यह बातचीत उस समय हुई, जब शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की अलास्का में मुलाकात तय है, जिसमें यूक्रेन युद्ध को रोकने पर चर्चा होगी.

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने अपने नेता की किसी विदेशी नेता से फोन पर हुई बातचीत की जानकारी सार्वजनिक की है.

“उत्तर कोरिया हमेशा रूस के साथ रहेगा वफादार”

किम ने कहा कि उनका देश हमेशा रूस के साथ हुए रक्षा समझौते की भावना के प्रति वफादार रहेगा और भविष्य में रूस की सरकार द्वारा उठाए जाने वाले सभी कदमों का समर्थन करेगा. यह समझौता पिछले साल जून में हुआ था.

उत्तर कोरिया और रूस के बीच है रक्षा संधि

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया और रूस के नेताओं ने पिछले साल जून में प्योंगयांग में एक पारस्परिक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके अनुसार किसी भी पक्ष पर हमला होने पर “बिना किसी देरी” के सैन्य सहायता प्रदान की जाएगी.

राष्ट्रपति पुतिन ने उत्तर कोरियाई सैनिकों के साहस की तारीफ की

केसीएनए के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों के साहस और बलिदान की तारीफ की. उन्होंने खासकर रूस के हिस्से कुर्स्क को “मुक्त” कराने में कोरियाई पीपुल्स आर्मी के योगदान की सराहना की.

ये भी पढ़ें- हिंदुओं के लिए जहन्नम बना पाकिस्तान! हर साल 2000 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों का हो रहा अपहरण, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पुतिन ने किम को ट्रंप के साथ होने वाली अपनी बैठक के बारे में बताया

रूसी मीडिया के अनुसार, पुतिन ने किम को ट्रंप के साथ होने वाली अपनी आने वाली बैठक के बारे में भी बताया, लेकिन केसीएनए ने इस तरह के विवरण की जानकारी नहीं दी.

केसीएनए ने कहा कि पुतिन ने 15 अगस्त को उत्तर कोरिया की आगामी 80वीं मुक्ति वर्षगांठ पर उसे बधाई दी, जो 1910-45 के जापान के औपनिवेशिक शासन से कोरिया की मुक्ति का प्रतीक है.

आपसी सहयोग और बढ़ाने पर सहमति जताई

दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और बढ़ाने पर सहमति जताई और भविष्य में अधिक संपर्क बनाए रखने की बात कही.

उत्तर कोरिया पहले ही रूस को सैनिक और हथियार भेज चुका है. रूसी मीडिया ने बताया कि उत्तर कोरिया कुर्स्क में पुनर्निर्माण के लिए 5,000 सैन्य निर्माणकर्मी और 1,000 सैपर भेजेगा.

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

51 seconds ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

10 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

25 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago