Weather Update: देशभर में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है. एक ओर जहां कई क्षेत्रों में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मई के पहले सप्ताह के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं. इन क्षेत्रों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में 4 मई तक मौसम का मिजाज नरम बना रहेगा. अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और अमित शाह ने दी महाराष्ट्र दिवस की बधाई, गौरवशाली इतिहास का किया जिक्र
राजधानी दिल्ली में भी तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बताया कि 1 मई को अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रह सकता है. वहीं, 6 मई तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 36 से 37°C और न्यूनतम 25 से 26°C तक रह सकता है.
राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो गया है, जिसके कारण मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है. 1 मई से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
बिहार में गर्म मौसम के बीच राहत के संकेत मिले हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक पूर्णिया, अररिया, अरवल सहित 13 जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही बिजली गिरने और बारिश की संभावना भी बनी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…