Weather Update: देशभर में इस वक्त मॉनसून अपने पूरे जोर पर है. कई राज्यों में बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन कई जगहों पर हालात मुश्किल भी हो रहे हैं.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें कुछ राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियों की आशंका जताई गई है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि सुबह से दोपहर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं.
तापमान की बात करें तो न्यूनतम करीब 24 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. राजधानी में पिछले कुछ दिनों से छिटपुट बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस से राहत जरूर मिली है लेकिन लगातार बदलते मौसम ने परेशानी भी बढ़ा दी है.
महाराष्ट्र में बारिश का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है. IMD ने शनिवार सुबह मुंबई सहित छह जिलों- रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर, मुंबई शहर और मुंबई उपनगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों तक इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.
शनिवार को मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया. गांधी नगर, किंग्स सर्कल और सायन रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख इलाकों में जलभराव की वजह से यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी आज दिल्ली में 11 हजार करोड़ की दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी बारिश ने चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने यहां कई इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है. पिछले कुछ दिनों में लगातार हुई बारिश से पहाड़ों पर मिट्टी ढीली हो गई है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.
उत्तर प्रदेश में मानसून का मिजाज अलग-अलग दिखाई दे रहा है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में पिछले 24 घंटे से बारिश पर ब्रेक लगा है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी में फिलहाल आसमान साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 18 अगस्त को यहां हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि वालों को आज कामकाज की व्यस्तता और थकान का…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…