Voter Adhikar Yatra: चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ राहुल गांधी आज (17 अगस्त, 2025) से बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत सासाराम से होगी. राहुल गांधी की यह यात्रा बिहार में 16 दिन तक चलेगी. इस दौरान वह 1300 किलोमीटर पैदल चलेंगे. कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ इस यात्रा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे.
कांग्रेस नेता ने बताया कि यह यात्रा 16 दिन तक चलेगी. जिसमें कुल 1300 किलोमीटर का सफर तय होगा. साथ ही 20 जिलों से होकर यात्रा गुज़रेगी. यात्रा के साथ राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और INDIA ब्लॉक के अन्य नेता शामिल होंगे.
यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सुबह 11:30 बजे सासाराम के सुअरा एयरपोर्ट से होगी। पहले दिन सभा होगी और फिर यात्रा औरंगाबाद पहुंचेगी. कुटुंबा में महागठबंधन नेताओं का रात्रि विश्राम होगा. 17 अगस्त को सासाराम, रोहतास, 18 अगस्त को देव रोड, अंबा-कुंडुंबा, 19 अगस्त को पूनामा हनुमान मंदिर, वजीरगंज. 21 अगस्त – शेखपुरा, तीन मोहानी दुर्गा मंदिर, 22 अगस्त – मुंगेर, चंद्र बाग चौक, 23 अगस्त – कटिहार, कुर्सेला चौक, 24 अगस्त – खुश्कीबाग, कटिहार से पूर्णिया, 26 अगस्त – सुपौल, हुसैन चौक, 27 अगस्त – दरभंगा, गंगवारा महावीर स्थान, 28 अगस्त – सीतामढ़ी, रीगा रोड, 29 अगस्त – बेतिया, हरिवाटिका गांधी चौक, 30 अगस्त – छपरा, एकमा चौक, 01 सितंबर – पटना में विशाल रैली और समापन, 20, 25 और 31 अगस्त को यात्रा में विश्राम रहेगा.
ये भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra: बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ऐतिहासिक होगी- तेजस्वी यादव
पवन खेड़ा ने कहा कि यह यात्रा ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की लड़ाई के लिए निकाली जा रही है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि बिहार में SIR प्रक्रिया के नाम पर वोट जोड़ने और काटने की गड़बड़ी की गई है.
खेड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देना पड़ा। इसके बाद चुनाव आयोग को विपक्ष और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांगें माननी पड़ीं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ वोट छीनने की कोशिश नहीं थी, बल्कि दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग की पहचान मिटाने की साजिश थीय
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक होगी. यह लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए है. उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं, लोकतंत्र ने नई दिशा पकड़ी है.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…