देश

कांग्रेस के ‘धन्ना सेठ’ धीरज साहू के घर से मिला कितना कैश! पहली बार IT डिपार्टमेंट ने दिया बयान

Dhiraj Sahu IT Raid: कांग्रेस के ‘धन्ना सेठ’ और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर और कार्यालय से आयकर विभाग को 351 करोड़ नकदी और कई किलो सोना बरामद हुआ है. करीब 5 दिनों तक चले छापेमारी में नोट गिनते-गिनते IT अधिकारियों के पसीने छूट गए. नोट गिनने वाली कई मशीनें खराब हो गईं. भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को बुरी तरह घेरा. अब इस पूरे प्रकरण को लेकर आयकर विभाग ने प्रतिक्रिया दी है.

धीरज साहू के ठिकाने पर की गई थी छापेमारी: आयकर विभाग

आयकर विभाग ने कहा कि इस छापेमारी में करीब 351 करोड़ कैश और 2.80 करोड़ रुपये से ज्यादा के आभूषण जब्त किए गए हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने धीरज साहू के स्वामित्व वाली शराब कंपनी के खिलाफ उनके आवास पर छापेमारी की थी. वहीं छापेमारी के बाद धीरज साहू ने कहा था कि कारोबार मेरे परिवार के लोग देखते हैं. ये मेरा पैसा नहीं है. आयकर विभाग ने कहा कि 329 करोड़ रुपये की नकदी बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा और टिटलागढ़ और संभलपुर जिले के खेतराजपुर समेत ओडिशा के शहरों में जीर्ण-शीर्ण इमारतों में रखे गए थे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: “हम हर बार खूब मेहनत करते हैं, लेकिन…”, विधानसभा चुनाव में मिली हार पर सचिन पायलट ने दिया बयान

झारखंड से लेकर ओडिशा और बंगाल तक की गई थी कार्रवाई

आयकर विभाग ने बताया कि छापेमारी के दौरान झारखंड, ओडिशा के साथ बंगाल में भी धीरज साहू के ठिकाने को कवर किया गया था. समूह का व्यवसाय रांची से धीरज साहू के परिवार की ओर से नियंत्रित किया जाता है. आईटी डिपार्टमेंट ने बताया कि छापेमारी के दौरान डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं. जब्ती के दौरान समूह में कार्यरत कर्मचारियों ने स्वीकार किया है कि तलाशी के दौरान जब्त की गई नकदी समूह की बेहिसाब आय को दर्शाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago