देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम का वाराणसी दौरा, ‘किसान सम्मान निधि’ की 20वीं किस्त जारी, संबोधन के दौरान विपक्ष पर जमकर बरसे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वाराणसी में लगभग 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है. ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं. प्रधानमंत्री ने देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के लिए भी शनिवार को ‘किसान सम्मान निधि’ योजना के तहत 20वीं किस्त जारी की.

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी का किया अभिनंदन

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘शिवलिंग’ का स्मृति चिन्ह भेंट किया. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कई कैबिनेट मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने क्या कहा ?

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले किसानों को कुछ नहीं मिलता था. मोदी सरकार में पिछड़े वर्ग को प्राथमिकता दी जाती है. अब तक करीब 4 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं. वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी कमीशन कट के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है. विपक्ष ने 2019 में योजनाओं को लेकर लोगों को गुमराह किया. यूपी में ढाई करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है. पिछली सरकारों में किसानों के नाम पर घोटाले किए गए. पीएम सम्मान निधि बिना रुके जारी है. उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार किसानों के साथ खड़ी है. हम हमेशा किसानों की समृद्धि के लिए काम करते हैं. पिछली सरकार में वादे तो होते थे लेकिन उन्हें पूरा करना मुश्किल होता था. भाजपा जो कहती है, वो करती है.

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना

वहीं जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस महीने, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना नामक एक और बड़ी योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत, किसानों के कल्याण, कृषि प्रणालियों को मजबूत करने और कृषि विकास के लिए 24,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह योजना उन जिलों पर ध्यान केंद्रित करेगी जो पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण विकास की राह में पीछे रह गए थे.

कोई कट नहीं, कोई कमीशन नहीं- PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में इस योजना के तहत किसानों को 90,000 करोड़ रुपये से अधिक हस्तांतरित किए गए हैं। इतना ही नहीं, काशी के मेरे किसानों को भी लगभग 900 करोड़ रुपये मिले हैं। आपने ऐसा सांसद चुना है कि 900 करोड़ रुपये सीधे आपके खातों में आ गए हैं! और सबसे महत्वपूर्ण बात, कोई कट नहीं, कोई कमीशन नहीं, कोई बिचौलिया नहीं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago