लीगल

महिला व उसकी छह वर्षीय भतीजी के साथ अश्लील हरकत और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों को आत्मसमर्पण करने का दिल्ली HC का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महिला व उसकी छह वर्षीय भतीजी के साथ अश्लील हरकत करने और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को जेल की सजा सुनाई है और उनपर जुर्माना भी लगाया है.

इस मामले में शिकायतकर्ता व अभियुक्त पड़ोसी है और सभी दिल्ली पुलिस में नौकरी करते है. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने अपने फैसले में कहा कि तीनों पुलिस में होने के नाते उन्हें कानून के बारे में पता होगा. उनका काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है, फिर भी उन्होंने घटिया हरकत की है.

छेड़छाड़ और अश्लीलता के मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

गवाहों के बयान में कहा गया है कि एक अभियुक्त जयदेव पड़ोसी महिला व बच्ची को देखरेख नंगा खड़ा हो जाता था. अन्य अभियुक्त ने भी अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते थे, और गाली गलौज करते थे.

 

इस दशा में उन्हें ऐसी सजा दी जाए जिससे उसका संदेश समाज मे जाए. अदालत ने यह कहते हुए अभियुक्त जयदेव को आईपीसी की धारा व पॉक्सो के तहत दो साल की सजा सुनाई है. साथ ही उसपर 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

उन्होंने जयदेव के भाई जयमाल व उसके बेटे सूरज भान को एक साल की सजा सुनाई है, तथा सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अदालत ने तीनों से कहा है कि वे दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करें.

बता दें कि तीनों को दिल्ली के निचली अदालत ने बरी कर दिया था. जिसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर इसे चुनौती दी गई थी. जिसपर सुनवाई सभी पक्षों की ओर से दी गई दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.

ये भी पढ़ें- शिकोहपुर लैंड डील मामला: रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 43 संपत्तियां अटैच, कोर्ट ने भेजा नोटिस

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

18 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago