Digital Arrest: कुछ समय पहले तक थोड़ा कम पढ़े लिखें लोगो को साइबर ठग तरह तरह के छोटे मोटे स्कैम कर अपना शिकार बनाते थे और 10-20 या 50 हजार तक कि ठगी को अंजाम देते थे. लेकिन अब मामला बहुत आगे बढ़ गया है और ठग बेहद उन्नत तकनीक का प्रयोग कर पढ़े लिखे लोगो से डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से करोड़ो की ठगी कर रहे है
डिजिटल अरेस्ट एक नई तरह का साइबर क्राइम है, जिसमें ठग पीड़ित को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करते हैं कि वे कानून या प्रवर्तन अधिकारी(पुलिस अधिकारी, आयकर अधिकारी, कस्टम अधिकारी, सीबीआई, ईडी) हैं और पीड़ित को गिरफ्तार करने जा रहे हैं. वे पीड़ित को यह भी बताते हैं कि उनके आधार कार्ड, सिम कार्ड, बैंक कार्ड या बैंक खाते का इस्तेमाल क्रिमिनल एक्टिविटी के लिए किया गया है. इस तरह वे पीड़ितों को डराते हैं और उनके फोन में स्काईप या अन्य कोई वीडियो चैट एप्प डाऊनलोड कराकर उनको अपनी निगरानी में लेकर मनोवैज्ञानिक रूप से भयभीत कर उनसे पैसे वसूलते हैं. डराने के लिए फेक वारंट, नकली वर्दी, नकली पुलिस स्टेशन आदि का भी प्रयोग साइबर लुटेरे धड़ल्ले से कर रहे है.
ये भी पढ़ें: विदेश सचिव विक्रम मिस्री संसदीय समिति को देंगे भारत-पाक तनाव पर जानकारी, शशि थरूर करेंगे कमेटी की अध्यक्षता
-भारत एक्सप्रेस
जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…
Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…
Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…
Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण घरों तक नल से पानी पहुंचने…
Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…
तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…