मेटा के स्वामित्व वाला लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप शनिवार को भारत में कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया. व्हाट्सएप यूजर्स को मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में परेशानी हुई. ऐप आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार, ”81 प्रतिशत यूजर्स ने मैसेज भेजने में परेशानी आने की शिकायत की, वहीं 16 प्रतिशत यूजर्स ने ओवरऑल ऐप एक्सपीरियंस को लेकर शिकायत दर्ज करवाई.”
एक्स पर एक यूजर ने कहा, “क्या यह केवल मेरे साथ ही हुआ है या आपका व्हाट्सएप भी डाउन है? मैं स्टेटस अपलोड करने की कोशिश कर रहा हूं और ऐसा करने में बहुत समय लग रहा है.” हालांकि, इस आउटेज को लेकर अभी तक व्हाट्सएप की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
कुछ यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को लेकर भी इसी तरह के आउटेज की जानकारी दी. एक यूजर ने पोस्ट किया, “अरे व्हाट्सएप, क्या ऐप डाउन है? मुझे मैसेज भेजने में दिक्कत हो रही है. क्या किसी और को ऐसी परेशानी हो रही है?” इस साल फरवरी के आखिर में भी व्हाट्सएप को लेकर बड़े आउटेज को रिपोर्ट किया गया था, जिसकी वजह से दुनिया भर के यूजर्स ऐप का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे.
इससे पहले, शनिवार दोपहर को यूपीआई सर्विस के जरिए डिजिटल पेमेंट को लेकर भी इसी तरह की परेशानी आई थी. लोकप्रिय सर्विस यूपीआई पर आउटेज की वजह से देश भर में लाखों लोगों को परेशानी आई. डिजिटल सर्विस को लेकर रुकावट लगभग हर ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पर देखी गई, जिसकी वजह से खरीदारी से लेकर बिल पेमेंट और बिजनेस ट्रांजैक्शन बीच में ही अटक गए.
एनपीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एनपीसीआई को वर्तमान में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से यूपीआई लेनदेन में बाधा आ रही है.” एनपीसीआई की ओर से आगे कहा गया, “हम इस परेशानी को लेकर काम कर रहे हैं और आपको अपडेट करते रहेंगे. यूजर्स को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है.” हालांकि, कुछ समय बाद यूपीआई सर्विस की परेशानी खत्म हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…
बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…
लखनऊ के UPSIFS में 'टेकसंगम 2026' का आयोजन किया गया है. सीएम योगी ने कहा…
Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट…