ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर शशि थरूर (Shashi Tharoor) और कांग्रेस के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं; भारत ने पाकिस्तान पर किया हमला और इस पर बने भारत पाकिस्तान तनाव के बीच, शशि थरूर कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर विवाद में अब 'मौन व्रत' धारण कर चुके हैं।
सोमवार को दोपहर 12 बजे लोकसभा (Lok Sabha) में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा होने वाली थी, लेकिन विपक्ष के हंगामें के बाद लोकसभा की कार्यवाही को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. बता दें, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ हुए इस ऑपरेशन पर विपक्ष लगातार सरकार से चर्चा की मांग कर रही थी.
लोकसभा (Lok Sabha) में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने एक सूची तैयार की है. उस सूची में उन सांसदों का नाम है जो ऑपरेशन सिंदूर पर अपना पक्ष रखेंगे. हालांकि उस सूची में कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) का नाम शामिल नहीं किया गया है. जब उनसे इसपर पूछा गया कि आपका नाम उस सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया है, तो उन्होंने बस इतना कहा ‘मौन व्रत…मौन व्रत’. अब उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं और सियासी बाजार भी गर्म है. सूत्रों की माने तो इस चर्चा में शामिल होने के लिए थरूर (Shashi Tharoor) ने खुद मना किया था. अब सियासी पंडित कयास लगा रहे हैं कि चर्चा में शामिल होने के लिए उन्होंने खुद मना किया था या कांग्रेस उन्हें बोलने का मौका ही नहीं दे रही है.
ऑपरेश सिंदूर पर राहुल गांधी, गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा, परिणीति शिंदे, शफी परमबिल, मणिकम टैगोर और राजा बराड़ अपना पक्ष रखेंगे
बता दें, ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर पक्ष रखने के लिए सरकार ने शशि थरूर (Shashi Tharoor) को विदेश भेजा था, जिससे कांग्रेस पार्टी के आलाकमान नाराज थे. कांग्रेस का कहना था कि सरकार ने उनसे पांच नाम मांगे थे, जिसके बाद पार्टी ने चार नाम दिए भी थे. लेकिन सरकार ने उन नामों को छोड़कर शशि थरूर के साथ-साथ सलमान खुर्शीद को भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर लिया. यही कारण है कि कांग्रेस शशि थरूर पर विश्वास नहीं कर पा रही है.
इसे भी पढ़े-बिहार का कुख्यात यूपी में ढेर! UP STF ने बिहार पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाकर डब्लू यादव को मार गिराया
कुछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने थरूर का नाम लिए बिना ही उनपर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों के लिए देश बाद में है, मोदी पहले हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…
FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…