Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार का कुख्यात यूपी में ढेर! UP STF ने बिहार पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाकर डब्लू यादव को मार गिराया

Dabloo Yadav Encounter: बिहार का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव एनकाउंटर में मारा गया. वो हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) प्रखंड अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार के अपहरण व हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त था.

बिहार का कुख्यात यूपी में ढेर! UP STF ने बिहार पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाकर डब्लू यादव को मार गिराया - भारत एक्सप्रेस

बिहार का कुख्यात बदमाश डब्लू यादव, जो हम नेता राकेश कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी था, यूपी में STF और नोएडा पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में मारा गया।

Dabloo Yadav Encounter: बिहार का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में यूपी पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में मारा गया. घटना 27-28 जुलाई की रात की है. जब थाना सिंभावली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई.

जिसमें सीने में गोली लगने की वजह से डब्लू यादव घायल हो गया. जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई यूपी STF, नोएडा पुलिस, बिहार पुलिस और हापुड़ पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन के तहत की.

डब्लू यादव पर घोषित था 50 हजार रुपये का इनाम

डब्लू यादव के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ है. डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमालपुर का रहने वाला था. हत्या सहित कई मामलों में वांटेड डब्लू यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. उसकी गिनती बेगुसराय के सबसे कुख्यात बदमाशों में होती थी.

Dabloo Yadav encounter gun

हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष की हत्या मामले में था मुख्य अभियुक्त

डब्लू यादव, हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) प्रखंड अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार के अपहरण व हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त था. उसपर आरोप था कि, 24 मई 2025 को उसने अपने गैंग A121 (थाने में इसी नाम से डब्लू यादव का गैंग रजिस्टर्ड है) के साथ मिलकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार का अपहरण किया और बेगुसराय के दियारा क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद राकेश कुमार के शव को बालू में गाड़ दिया था. जिस मामले में उसपर केस दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- Ausaneshwar Mahadev Stampede: यूपी के बाराबंकी में स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत

गवाह को सरेआम गोली मारकर की थी हत्या

राकेश कुमार की हत्या से पहले भी डब्लू यादव ने कई हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था. साल 2017 में उसने गवाही देने गए महेंद्र यादव नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिस मामले में उसपर साहेबपुर कमाल थाने में केस दर्ज था.

24 केसों में था आरोपी

डब्लू यादव के खिलाफ हत्या के 2, हत्या के प्रयास के 6, लूट के 2, डकैती की 1, रंगदारी के 2 समेत कुल 24 मामले दर्ज थे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital