देश

क्या सीमा हैदर को भी छोड़ना होगा भारत, केंद्र के आदेश के बाद उठे सवाल, जानें वकील एपी सिंह ने क्या कहा?

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है.

Seema Haider अवैध तरीके से आई थी भारत

इस फैसले के बाद सबसे अधिक चर्चा में सीमा हैदर आई हैं. सीमा पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई थी और अब ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में भारतीय युवक सचिन मीणा की पत्नी के रूप में रह रही है. सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थी. भारत आने के बाद सीमा ने सचिन मीणा से शादी कर ली. दोनों की मुलाकात पबजी गेम के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया.

सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म

सीमा अब सचिन के साथ रह रही है और दोनों का एक बच्चा भी है, जिसका जन्म भारत में हुआ है. सरकार के ताजा आदेश के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना होगा?

अभी नहीं मिली है Seema Haider को नागरिकता

विशेषज्ञों की मानें तो मामला जटिल है. पहली बात, सरकार ने उन पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए हैं जो वैध रूप से भारत में रह रहे थे, जबकि सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध रूप से भारत आई थीं. इसलिए यह आदेश उस पर सीधे तौर पर लागू नहीं होता. दूसरी बात, सीमा अब एक भारतीय नागरिक की पत्नी है और उनके बच्चे का जन्म भारत में हुआ है, जिससे मानवीय और कानूनी पहलू इस मामले में अहम भूमिका निभा सकते हैं. सीमा की नागरिकता और भारत में उसके अवैध प्रवेश से जुड़ा मामला अदालत में लंबित है.

वकील एपी सिंह ने क्या कहा?

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा को एक बच्ची हुई है, जो अभी अस्पताल में है. उन्होंने कहा कि मर्सी पिटिशन पहले ही दाखिल की जा चुकी है और भारत सरकार से संपर्क में हैं. उनका कहना है कि सीमा अब भारत की बहू है और उसकी नागरिकता की प्रक्रिया भी चल रही है. हालांकि, बढ़ते भारत-पाकिस्तान तनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है.

यह भी पढ़ें- बूंद-बूंद को तरस जाएगा पाकिस्तान! जानें क्या है सिंधु जल समझौता? जिसपर रोक लगाकर मोदी सरकार ने Pakistan को कर दिया चारों खाने चित्त

सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सीमा की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं. अंतिम फैसला अदालत के निर्णय और सरकार की नीति पर निर्भर करेगा. फिलहाल, केंद्र सरकार की ओर से सीमा हैदर के मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है. लेकिन यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मामला और गर्मा सकता है और इसकी दिशा कोर्ट के फैसले से तय होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

15 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

16 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

44 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago