Hemkund Sahib Gurudwara
Winter season : उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊँचे इलाकों में सीज़न की पहली बर्फबारी के साथ ही ठंडी हवाओं का असर अब मैदानों तक पहुँच गया है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों ने अब सर्दियों के कपड़े निकाल लिए हैं.
केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित उत्तराखंड के कई पहाड़ी हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम और लाहौल घाटी में बर्फ की मोटी परत जम गई है. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, ज़ोजिला और पहलगाम में भी बर्फ गिरने से चारों ओर सफेद नज़ारे छा गए हैं.(Winter season)
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक 4,000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में और अधिक बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. ठंडी हवाओं का रुख अब मैदानी इलाकों की ओर है, जिससे उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. (Winter season)
पहाड़ों की बर्फबारी का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में देखा जा रहा है. सोमवार की सुबह हल्की बारिश और बादलों ने मौसम को ठंडा कर दिया(winter season). अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई. लोगों ने सुबह-शाम ठंड महसूस करनी शुरू कर दी है.
सर्द हवाओं के चलते लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं. बाजारों में सर्दियों के कपड़ों की मांग बढ़ रही है, वहीं मौसम में आए बदलाव ने एयर क्वालिटी में थोड़ा सुधार भी किया है.
उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने 6 और 7 अक्टूबर तक सभी ट्रेकिंग रूट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है. स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. मौसम विभाग ने भी यात्रियों को चेतावनी दी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन और दृश्यता कम होने के कारण यात्रा न करें.(Winter season)
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है. हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में और तेज़ हो सकती है. इससे उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी तापमान गिरने की संभावना है. (Winter season)
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. बुजुर्गों और बच्चों को ठंडी हवा से बचाने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट पर नज़र बनाए रखने को कहा है.
उत्तर भारत में यह बर्फबारी जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं पर्यटकों के लिए पहाड़ों ने फिर से एक बार आकर्षण का केंद्र बनने का संकेत दे दिया है. मौसम के इस बदलते मिज़ाज के साथ सर्दियों की दस्तक अब साफ सुनाई देने लगी है.
भारत एक्सप्रेस
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…
दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…