देश

Meerut: मनचले को भारी पड़ा जबरन KISS करना, युवक के होंठ ही चबा गई महिला

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. खेत में अकेले काम कर रही एक महिला को एक युवक जबरन किस करने पहुंचा था, लेकिन महिला ने उसके होठों को इस तरह दांतों से चबा लिया कि उसका होंठ ही लहुलुहान हो गया और वह दर्द से छटपटाने लगा. इसके बाद लोगों ने मनचले को पुलिस के हवाले कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र का है, जहां शनिवार दोपहर अझोंता के जंगल में एक खेत में महिला काम कर रही थी. इसी बीच युवक महिला को खेत में अकेला काम करता देख कर उसके पास पहुंचा और अश्लील हरकतें करने लगा. पहले तो महिला ने उसे मना किया लेकिन जब वह नहीं माना तो महिला ने उसके होंठ को इस कदर चबा लिया कि युवक पूरी तरह से लहूलुहान हो गया. इतने में आस-पास के लोग आ गए और मनचले को पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और उसे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के होंठ के टुकड़े को पैकेट में सील कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Barabanki News: 6 बेटियों के 65 वर्षीय पिता ने रचाई 24 साल की युवती से शादी, वायरल हुआ वीडियो

मनचले का अस्पताल में हो रहा इलाज

दौराला थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवक का नाम मोहित सैनी है और वह थाना इंचौली के लावड़ क्षेत्र का रहने वाला है. महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है, जिस पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उसे उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है. महिला ने तहरीर में युवक के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि जब उसने खुद को मनचले के चंगुल से बचाने की कोशिश की तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. जब उसे खुद को बचाने का कोई रास्ता नहीं सूझा तो, उसने युवक का होंठ ही चबा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago