देश

‘दौलत तो बाय-प्रोडक्ट है’, BLF में CMD उपेंद्र राय का मंत्र- कुटिलता छोड़े, बुद्ध-महावीर को चुनें

CMD Upendra Rai At Bharat Literature Festival: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले का आगाज हो चुका है. इस दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क द्वारा प्रायोजित ‘भारत लिटरेचर फेस्टिवल’ के छठे सोपान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय, जिन्होंने युवा लेखकों और साहित्य प्रेमियों के साथ सीधा संवाद किया.

कुटिलता मौका छीन लेती है- CMD उपेंद्र राय

CMD उपेंद्र राय ने एक प्रेरक कहानी के जरिए जीवन में सहजता का महत्व समझाया. उन्होंने साहूकार और पत्थर बेचने वाले की कहानी सुनाते हुए कहा कि कैसे ज्यादा होशियारी और कुटिलता के चक्कर में एक साहूकार ने अनमोल हीरा गंवा दिया, जबकि एक आम आदमी ने उसे सस्ते में पा लिया. उपेंद्र राय ने कहा कि सहजता से सौदा अच्छा हो सकता है, लेकिन कुटिलता आपके हाथ से मौका गंवा देती है. जीवन में बच्चे जैसी सरलता और सहजता बनाए रखें, तो सफलता आसान हो जाती है.

‘स्वतंत्रता ही सबसे बड़ा आधुनिक मूल्य’

युवाओं के साथ संवाद में जब ‘जीवन के आधुनिक मूल्य’ पर बात हुई तो CMD उपेंद्र राय ने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में जीवन का सबसे बड़ा मूल्य ‘स्वतंत्रता’ (Freedom) है. उन्होंने कहा कि अगर आपको अपनी बात रखने, कुछ नया करने और अपनी चेतना से दुनिया को देखने की स्वतंत्रता मिलती है, तो आप आधुनिक मूल्यों की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

दौलत नहीं, बुद्ध और महावीर को चुनें

CMD उपेंद्र राय ने धन और आध्यात्मिक मूल्यों की तुलना करते हुए एक गहरा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अगर तराजू के एक पलड़े में दुनिया भर की दौलत हो और दूसरे में बुद्ध, महावीर, कबीर या मीरा हों, तो मैं पूरा ब्रह्मांड भी छोड़कर बुद्ध और महावीर के चरण पकड़ना पसंद करूंगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि दौलत तो ‘बाय-प्रोडक्ट’ है, जिसे कोई भी बना सकता है, लेकिन बुद्ध और महावीर हजारों सालों में एक बार जन्म लेते हैं.

CMD उपेंद्र राय ने बताए बच्चों के दो अद्भुत गुण

बच्चों के स्वभाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के हर बच्चे में दो गुण कॉमन होते हैं. पहला, वह बिना किसी काम के व्यस्त रहता है और दूसरा, वह बिना किसी कारण के खुश रहता है. लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, अहंकार हमारे भीतर घर कर जाता है और हमारी खुशी छीन लेता है. उन्होंने जुड़वा बच्चों का उदाहरण देकर समझाया कि कैसे एक ही गर्भ से जन्म लेने के बाद भी कर्मों और संस्कारों की छाप से दो लोग बिल्कुल अलग हो जाते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

50 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

59 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago