आईपीएल

IPL 2026: कोहली इतिहास के मुहाने पर, DC vs RCB मुकाबले में बेंगलुरु ने जीता टॉस; चुनी गेंदबाजी

DC vs RCB: आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. वहीं, दिल्ली को बल्लेबाजी का न्योता दिया गया है. इस मैच में बेंगलुरु ने कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं.

दोनों टीमों की हेड-टू-डेड (DC vs RCB head-to-head record)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें बेंगलुरु ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 13 बार जीत मिली है. एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है. इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं. इससे पहले खेले गए मैच में, जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था, दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

इतिहास रचेंगे कोहली?

इस मैच में दोनों टीमों के दो इन-फॉर्म बल्लेबाजों पर सभी की नजरें होंगी. RCB की ओर से विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, जबकि दिल्ली को उम्मीद होगी कि केएल राहुल अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे.

इस मैच में कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. उन्हें आईपीएल में 9,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए सिर्फ 11 रन चाहिए. इस मैदान पर उनका प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है. यहां उन्होंने 11 पारियों में 66.8 की औसत से रन बनाए हैं और सात अर्धशतक भी जड़े हैं.


ये भी पढ़ें: KKR के युवा खिलाड़ी पर गिरी गाज, ‘Obstructing the Field’ विवाद के बाद IPL ने ठोका भारी फाइन


दोनों टीमों के लिए प्लेइंग 11 (DC vs RCB Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 (DC Playing 11): साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

यूपी में घर-दुकान किराए पर लेना होगा सस्ता, लीज डीड की रजिस्ट्री फीस पर लगी सीमा; जानें नए नियम

UP Lease Deed Registration Fees: उत्तर प्रदेश में लीज डीड यानी पट्टा विलेख की रजिस्ट्री…

12 minutes ago

ग्रीस के बाद अब जापान पर भी मुसलमानों का कब्जा, पाकिस्तानी मौलाना के सनसनीखेज दावे से मचा बवाल

Tariq Masood: पूरी दुनिया में आतंकवाद की फैक्ट्री के नाम से मशहूर पाकिस्तानी अब अपनी…

17 minutes ago

कंगना रनौत का शाही स्वैग वायरल! सिल्क लहंगे और गोल्ड ज्वेलरी में दिखीं किसी महारानी से कम नहीं

 Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…

43 minutes ago

‘32,000 सैनिक मारे गए, खत्म करो युद्ध…’, रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर पर ट्रंप का बड़ा खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…

1 hour ago